Bihar

तेज़ गाड़ी चलाने वाले हो जाएं सावधान, पकड़े गए तो 30 वाहन चालकों की तरह आपका भी रद्द होगा लाइसेंस

पटना: फुल स्पीड में गाड़ी चलाने वाले लोग अब सावधान हो जाएं। ट्रैफिक पुलिस की आप पर पैनी नज़र है। तेज गाड़ी चलाना आपके लिए मुसीबत साबित हो सकती है क्योंकि पकड़े जाने पर आपका ड्राइविंग लाइसेंस रद कर दिया जाएगा। पिछले दो दिनों की बात करें तो 30 ऐसी लोग पकड़े जा चुके हैं, जिनका ड्राइविंग लाइसेंस रद करने के लिए डीटीओ ऑफिस को लिखा गया है।

दरअसल, राजधानी पटना में हर रोज़ कई लोग सड़क हादसे का शिकार हो रहे हैं। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण यही है कि वे तेज़ गति से गाड़ी चलाते हैं। कई लोगों की जान भी चली जाती है तो कई घायल होकर रह जाते हैं। इतना ही नहीं, कई बार निर्दोष लोगों को भी अपने जान की कीमत चुकानी पड़ी है। लेकिन अब ट्रैफिक पुलिस हरकत में आ गई है।

कई सालों से पटना में गंगा पथ, अटल पथ और दीघा एम्स एलिवेटेड रोड इत्यादि तेज रफ्तार सड़क का निर्माण हुआ है। इनपर कई बाइकर्स ना केवल खतरनाक तरीके से बाइक चलाते हैं, बल्कि जान को जोखिम में डालकर स्टंट तक करते हैं। वहीं, एक्सप्रेस वे पर वाहन चालक गति सीमा का पालन भी नहीं करते। इसको लेकर ट्रैफिक पुलिस लगातार वाहनों का चालान कर रही है। विशेष अभियान के तहत गत दो दिन में जेपी गंगा पथ और दूसरे जगहों पर तेज गति से वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की मैं गई। पुलिस ने उन सभी 30 – चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा की है।

Avinash Roy

Recent Posts

पेपर लीक के विरोध में AISA का आक्रोश मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल…

23 मिनट ago

समस्तीपुर में स्वास्थ्य संस्थानों का होगा प्रशासनिक पुनर्गठन, प्रखंड स्तर पर बढ़ेंगे अधिकार

समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…

10 घंटे ago

समस्तीपुर के चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह भाजपा में शामिल, समर्थकों के साथ ली सदस्यता

समस्तीपुर : समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने रविवार को…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

18 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

23 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

1 दिन ago