सुशील मोदी का नीतीश पर तंज, 130 करोड़ के देश में हजारों PM मैटेरियल, लेकिन प्रधानमंत्री वही बनेगा….

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

सुशील कुमार मोदी ने नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि देश में 130 करोड़ लोगों के देश में हजारों लोग पीएम बनने की पात्रता रखते हैं लेकिन पीएम वही बनेगा जिसको 250 एमपी का समर्थन हासिल होगा। उन्होंने कहा कि 130 करोड़ लोगों के देश में हजारों लोग पीएम बनने की पात्रता रख सकते हैं, पीएम मैटेरियल हो सकते हैं, लेकिन प्रधानमंत्री तो वही बनेगा, जिसकी पार्टी को लोकसभा में 250 से ज्यादा सदस्यों का समर्थन प्राप्त होगा।

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने शुक्रवार को प्रेस रिलीज जारी कर नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस की बात करने वाले नीतीश कुमार आज सत्ता में बने रहने के लिए भ्रष्टाचारियों को बचा रहे हैं। सुशील मोदी ने कहा कि लालू प्रसाद यादव के समर्थन से नीतीश कुमार जो सरकार चला रहे हैं, वह भ्रष्टाचारियों के द्वारा, भ्रष्टाचारियों के लिए और भ्रष्टाचारियों की शासन व्यवस्था है।

उन्होंने कहा कि ऐसी सरकार का नेतृत्व करने वाले नीतीश कुमार को भ्रष्टाचारियों के ध्रुवीकरण संबंधी प्रधानमंत्री के कथन पर टिप्पणी करने का कोई नैतिक योग्यता नहीं है।  सुशील मोदी ने कहा- नीतीश कुमार ने जिस तेजस्वी यादव को डिप्टी सीएम बना कर बगल में बिठाया है, वे 750 करोड़ के मॉल घोटाले में चार्जशीटेड हैं। उन पर ट्रायल शुरू होने वाला है। इसके अलावा जिस राजद के समर्थन से बिहार में सरकार बनी, उसके सुप्रीमो लालू प्रसाद चारा घोटाले के पांच मामलों में सजायाफ्ता हैं।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव पर मॉल घोटाले के आरोप लगने और सीबीआई का छापा पड़ने पर 2017 में बिंदुवार जवाब मांगा था, उसके जवाब क्या उन्हें मिल गए? क्या तेजस्वी यादव को क्लीनचिट मिली कि उनसे फिर हाथ मिला लिया गया? सुशील मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में शिक्षक घोटाले के आरोपी पार्थ चटर्जी, झारखंड में पत्नी की कंपनी को खनन का ठेका देने वाले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन और महाराष्ट्र के दो पूर्व मंत्रियों (अनिल देशमुख, नवाब मलिक) के विरुद्ध जांच एजेंसियों की कार्रवाई में गलत क्या है? नीतीश कुमार बताएं कि क्या सीबीआई, ईडी को बंद कर देना चाहिए ?

उन्होंने कहा कि 130 करोड़ लोगों के देश में हजारों लोग पीएम बनने की पात्रता रख सकते हैं, पीएम मैटेरियल हो सकते हैं, लेकिन प्रधानमंत्री तो वही बनेगा, जिसकी पार्टी को लोकसभा में 250 से ज्यादा सदस्यों का समर्थन प्राप्त होगा।

Avinash Roy

Recent Posts

पत्थर से सिर फोड़ने पर मौ’त व समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ जाम कर आगजनी मामले में दो अलग-अलग FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

46 मिनट ago

समस्तीपुर पुरानी पोस्ट आफिस रोड स्थित सेंट्रल बैंक से 50 हजार Cash निकालकर जा रहे छात्र के बैग से उच्चके ने उड़ाये रूपये

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के पुरानी पोस्ट आफिस रोड स्थित सेंट्रल बैंक से बुधवार…

59 मिनट ago

BRB काॅलेज समस्तीपुर के छात्र प्रणव कश्यप ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज समस्तीपुर के छात्र प्रणव कश्यप ने चौथे नेशनल इंवायरनमेंट यूथ पार्लियामेंट…

2 घंटे ago

समस्तीपुर जंक्शन पर RPF की बहादुरी से टली बड़ी दुर्घटना, चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसे युवक को बचाया

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गाड़ी संख्या 15211 प्लेटफॉर्म…

2 घंटे ago

वर्ष 2010 में भी सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर हुई थी फायरिंग, भाई की हुई थी ह’त्या; 16 साल बाद फिर घर के बाहर बरसी गोलियां, पांच नामजद पर FIR

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में प्रोपर्टी डीलर सह सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू…

10 घंटे ago

राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वास्थ्य जांच शिविर व ‘सखी वार्ता’ कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम, समस्तीपुर…

11 घंटे ago