बिहार में भाजपा से नाता तोड़ने के बाद सीएम नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमो लालू यादव विपक्षी एकता को एकजुट करने की लगातार कवायद कर रहे हैं। इसी सिलसिले में रविवार को दिल्ली में 10 जनपथ पर दोनों नेताओं ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की।
बीजेपी को देश से भगाना है
सोनिया गांधी से मिलने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमो लालू यादव ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान लालू यादव ने बीजेपी सरकार पर हमला बोला। लालू यादव ने कहा है बीजेपी को हटना है देश को बचाना है। सबको इकट्ठा होना है। जैसे बिहार में किया है वैसे पूरे देश में करना है। सोनिया गांधी से कहा है आप सबसे बड़ी पार्टी हैं। मैडम ने कहा है कि संगठन का चुनाव है। 12 दिन के बाद फिर से मिलेंगे। उसके बाद सबलोग बैठकर बात करेंगे। देश तानाशाही की तरफ जा रहा है। गरीबी, बेरोजगारी से जनता परेशान हैं। विपक्षी नेताओं को जेल में बंद किया जा रहा है। हमलोग डरने वाले नहीं हैं।
वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सोनिया गांधी से हमारी और लालू जी की बात हुई है। कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद का चुनाव है। संगठन के चुनाव के बाद हमलोग फिर से एक बार मिलेंगे। उसके बाद आगे की पूरी रणनीति तय होगी।
बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…
समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…
समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…