बिहार में बिजली के स्मार्ट प्रीपेड मीटर में दिखेंगे कई बदलाव, शिकायत मिलने पर होने जा रहा बड़ा परिवर्तन

अगले महीने से स्मार्ट प्रीपेड मीटर के उपभोक्ता को स्पष्ट रूप से यह मालूम हो सकेगा कि उनकी राशि की कटौती किस मद में की गई। बिजली कंपनी की शिकायत पर स्मार्ट प्रीपेड लगाने और उसका संचालन करने वाली कंपनी अपने साफ्टवेयर में बदलाव कर रही है। बिजली कंपनी के सीएमडी संजीव हंस ने बताया कि बहुत जल्द नई सुविधाएं शुरू होने से उपभोक्ताओं की शिकायतें दूर हो जाएंगी। बिजली कंपनी अपने साफ्टवेयर पर भी काम कर रही है। ऊर्जा मंत्रालय के निर्देश पर दिल्ली की टीम ने पटना आकर एक-एक चीज को समझा।

बिजली कंपनी के आलाधिकारी ने कहा कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर से जुड़ी शिकायत को लेकर बिजली कंपनी के सीएमडी ने ऊर्जा मंत्रालय के अधिकारी को बिंदुवार पत्र लिखा था। पत्र के आधार पर ऊर्जा मंत्रालय के निर्देश पर स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने वाली एजेंसी  ईईएसएल के लोग पटना आए। केंद्र सरकार की इस एजेंसी के लोगों ने इस बारे में बिजली कंपनी के आलाधिकारियों से बात कर अपना काम आरंभ किया।

अब साफ्टवेयर ऐसा कि एक-एक बात का पता लगेगा

बिजली कंपनी के आलाधिकारी का कहना है कि यह शिकायत सबसे अधिक थी कि जिस राशि से रिचार्ज किया जा रहा उसका बैलेंस काफी तीव्र गति से कट जा रहा है। पूर्व में जो मीटर लगा था उसमें बिजली का बिल इतना अधिक नहीं आता था। इस शिकायत के बाद अब साफ्टवेयर में इस तरह की व्यवस्था की जा रही कि आपने जिस राशि से रिचार्ज किया उसके खत्म होने पर यह बताया जाएगा कि बिजली जितनी यूनिट खपत हुई उसकी राशि क्या है और फिर अन्य किस्म के चार्ज की कटौती के तहत कितनी राशि ली गई।

अगर कोई उपभोक्ता मीटर तेज गति से चलने की शिकायत करता है तो उसके मीटर की भी जांच करा दी जाएगी। इसी तरह एक शिकायत भी बड़ी संख्या में है कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगने के बाद निबंधित मोबाइल पर जो वेलकम मैसेज आ रहा उसमें काफी देर हो रही है। यह शिकायत भी अगले महीने से दूर हो जाएगी। बिजली कंपनी अपने स्तर से यह व्यवस्था करने में लगी है कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर के उपभोक्ताओं की शिकायतें एक ऐप के माध्यम से निष्पादित किया जाएं। इसके लिए जबावदेही भी तय रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

होली मिशन हाई स्कूल में कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल में कारगिल विजय दिवस के…

40 सेकंड ago

NEET-2026 में चयनित छात्र सत्य प्रकाश आर्य का सम्मान, ग्रामीणों ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड के मालती गांव में रविवार को नीट-2026 (NEET-2026) में सफलता हासिल…

27 मिनट ago

गणेश सहनी ह’त्याकांड का वांछित आरोपी अपने सहयोगी के साथ चढ़ा पुलिस के हत्थे; देसी पिस्टल, 13 जिंदा कारतूस व दो मैगजीन बरामद

समस्तीपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चर्चित स्कूल संचालक सह प्रॉपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड…

46 मिनट ago

समस्तीपुर : कथित लूट-खसोट के विरोध में ट्रक मालिकों का बड़ा फैसला, आज सोमवार से सरकारी खाद्यान्न उठाव का बहिष्कार

समस्तीपुर : राज्य खाद्य निगम (बीएसएफसी) समस्तीपुर के गोदामों से सरकारी खाद्यान्न ढुलाई में कथित…

55 मिनट ago

मैट्रिक पास हैं तो रेलवे हॉल्ट अभिकर्ता बनने का मौका, 6 स्टेशनों के लिए शुरू हुई प्रक्रिया

समस्तीपुर : उजियारपुर-समस्तीपुर रेलखंड के बसढ़िया सहित सोनपुर मंडल के छह रेलवे हॉल्ट पर अभिकर्ता…

1 घंटा ago

ह’त्या के प्रयास मामले में नामजद अभियुक्त चंदन यादव को समस्तीपुर पुलिस ने निजी आवास से दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास मामले…

20 घंटे ago