बिहार: पीछा करती पुलिस से भाग रहे शराब तस्कर ने दो साईकिल सवार भाइयों को रौंदा, एक की मौ’त, दूसरा गंभीर

बिहार के वैशाली जिले में शराब तस्कर को पकड़ने के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया है. पुलिस के पीछा करने के बाद शराब तस्करों ने साइकिल सवार दो लोगों को कुचल दिया. एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दूसरे की हालत अभी गंभीर बनी हुई है. घायल को पटना PMCH में रेफर कर दिया गया है. वहीं पुलिस ने शराब से भरी लग्जरी कार के साथ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस ने पकड़ा शराब से लदी कार: 

शराब तस्करों का पीछा करने के दौरान एक बड़ा हादसा सामने आया है. घटना में शराब लदे कार से कुचलकर एक व्यक्ति की मौत हो गई है. वहीं एक अन्य व्यक्ति जिंदगी और मौत से जूझ रहा है. घटना को अंजाम देने के बाद कई किलोमीटर तक कार भागती रही और पुलिस कार का पीछा करती रही. हालांकि तस्कर के साथ शराब लदी कार को बाद में पुलिस ने पकड़ लिया. लेकिन इस बीच हुए हादसे ने एक राहगीर की जान ले ली.

एंटी लिकर फोर्स को मिली सूचना:

वैशाली जिले की एंटी लिकर फोर्स को गुप्त सूचना मिली थी कि एक लग्जरी कार बड़ी मात्रा में विदेशी शराब ढोया जा रहा है. गुप्त सूचना के आधार पर ही पुलिस ने लग्जरी कार का पीछा किया. पीछा हाजीपुर लालगंज मार्ग से शुरू हुआ जहां रास्ते में पीछा करने के दौरान शराब से लदी कार ने एक साइकिल सवार को रौंद डाला. जिसमें शिहमा गांव के रहने वाले मोहम्मद कुर्बान और जाकिर हुसैन गंभीर रूप से जख्मी हो गए. इसके बाद दोनों को आनन-फानन हाजीपुर सदर अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टरों द्वारा प्रारंभिक जांच के दौरान बताया गया कि मोहम्मद कुर्बान की मौत हो गई और मोहम्मद जाकिर को प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया.

बेलसर ओपी थाना क्षेत्र पुलिस ने किया गिरफ्तार:

दुर्घटना को अंजाम देने के बाद भाग रही कार को बेलसर ओपी थाना क्षेत्र में पकड़ लिया गया और कार से भागने के क्रम में एक शराब तस्कर को भी पुलिस ने दबोच लिया है. वहीं कार की डिक्की से बड़ी संख्या में विदेशी शराब बरामद की गई है. हालांकि इस विषय में पुलिस अधिकारी साफ रूप से अभी कुछ भी बताने को तैयार नहीं है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही कुछ भी बताया जा सकता है.

Avinash Roy

Recent Posts

नहीं भागेंगे, फोड़ देगा गाड़ी को, प्रणाम किए चल दिए… नीतीश से मिलकर अनंत सिंह गजब बोले

नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

3 घंटे ago

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

9 घंटे ago