बिहार के गया में पितृपक्ष के एक पखवारे के दौरान अजब-गजब नजारे देखने को मिलते हैं। इसी के तहत शराब से पिंडदान (श्राद्ध) करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ है। जबकि, सूबे में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध है। बताया जाता है कि पिंडदानी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने शराब के बारे में पूछने पर कहा कि उनके पुरोहित ने कहा था कि गयाजी में जाकर पिंडदान करें। प्रेतशिला पर शराब से कर्मकांड करने से प्रेत योनी से मुक्ति मिलती है। इसी कारण शराब के साथ अन्य सामग्री से पिंडदान किया। बता दें कि प्रेतशिला पहाड़ गया शहर से करीब 10 किलोमीटर दूर है। वहां दोनों पिंडदानियों ने खुलेआम शराब से कर्मकांड किया।
पिंडदानी पितरों को खुश करने के लिए प्रेतशिला पर पीला सरसो, लौंग, जाफर और शराब घर से लेकर आए थे, जिससे उन्होंने कर्मकांड किया। उन्होंने कहा कि प्रेतशिला पर शराब से कर्मकांड करने से प्रेत योनी से मुक्ति मिलती है। इसी कारण उन्होंने शराब से पिंडदान किया।
सवाल यह कि उत्तरप्रदेश से शराब लेकर वे पहुंचे कैसे? मेला पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में कड़ी जांच के बीच वे शराब लेकर पिंडवेदी तक कैसे पहुंच गए? प्रशासन का दावा है कि जगह-जगह पर पुलिस बल तैनात है।ऐसे में सवाल ट्रेन में की गई जांच पर भी डइ रहे हैं। अगर मेला में कोई शराब लेकर पहुंच सकता है तो कोई दूसरा हथियार लेकर भी पहुंच सकता है। यह घटना पुलिस व प्रशासन की पोल खोल रही है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर स्थित एक होटल में देह…
बिहार के सभी 80 हजार सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अप्रैल…
हाल ही में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच केसी त्यागी ने…
बिहार में बीते 24 घंटों में मौसम के रौद्र रूप ने किसानों की फसल चौपट…
समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…