Bihar

बिहार से उड़ानें होंगी सस्ती, सरकार ने विमान ईंधन पर वैट को 29 से घटाकर 4 फीसदी किया

बिहार सरकार की कैबिनेट बैठक में गया हवाईअड्डे पर एविएशन टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) पर वैट को 29 फीसदी से घटाकर 4 फीसदी करने के फैसले पर मुहर लगा दी गई है. यानी अब गया हवाई अड्डे पर एटीएफ की बिक्री पर केवल 4 फीसदी का वैट लगेगा. इससे विमान ईंधन की कीमत में गिरावट आएगी और साथ ही विमानों के किराए में भी कटौती देखने को मिल सकती है.

सरकार द्वारा जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि एटीएफ पर वैट की दरों को घटाए जाने से न केवल विमानों की आवाजाही बढ़ेगी बल्कि ईंधन की खपत में भी इजाफा देखने को मिलेगा. बिहार कैबिनेट की बैठक में कुल 16 प्रस्तावों को मंजूरी मिली है.

मुख्य सचिवालय में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं. सभी विभागों में लगभग 8 हजार पदों का सृजन के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई है. स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर पदों का सृजन किया गया है. स्वास्थ्य विभाग में 7951 पदों पर बहाली होगी.

इसके साथ ही 12 जिलों में OBC+2 कन्या उच्च विद्यालय खोले जाने को मंजूरी दी गई है. ये सभी आवासीय होंगे. पिछड़ा- अतिपिछडा कल्याण के लिए कन्या आवासीय भवन निर्माण मद में 556 करोड़ करोड़ 23 लाख 36 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

1 घंटा ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

10 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

11 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

11 घंटे ago