Bihar

बिहार: संपत्ति के लिये बुजुर्ग मां-बाप को सगे बेटे और बहू ने डंडे, ईंट और थप्पड़ से पीटा, घायल मां अस्पताल में भर्ती

संपत्ति और लालच के चक्कर में लोग रिश्तों का भी कत्ल कर देते हैं। ऐसे लोग कुछ देर के लिए गलत और सही का फर्क करना भी भूल जाते हैं। जिस मां ने जन्म दिया और जिस बाप ने पाल-पोसकर बड़ा किया हाथ पकड़कर चलना सिखाया। लालच में आकर उन्हें भी भूल जाते हैं यहां तक कि बुजुर्ग मां-बाप पर हाथ उठाने से भी बाज नहीं आते। ऐसे ही कलयुगी बेटे की करतूत पटना के नौबतपुर में सामने आया है।

जहां संपत्ति के लिए बुजुर्ग मां-बाप को सगे बेटे और बहू ने लाठी-डंडे, ईंट और थप्पड़ बरसा इस कदर पीटा की मां बुरी तरह से घायल हो गईं। आनन-फानन में बुजुर्ग महिला को निजी अस्पताल ले जाया गया। बुजुर्ग माता-पिता की पिटाई का वीडियो सामने आया है जिसे देख हर कोई हैरान है। घटना के बाद घायल बुजुर्ग दंपती ने नौबतपुर थाने में अपने बेटे और बहू के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

पटना के नौबतपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव की इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखकर किसी के भी रोंगने खड़े हो जाएंगे। बताया जाता है कि 65 वर्षीय कमलेश और 58 वर्षीय पत्नी संगीता देवी का सगे बेटे 32 वर्षीय राहुल उर्फ विक्रांत के साथ संपत्ति विवाद चल रहा था। कई वर्षो से यह विवाद चल रहा है शनिवार को भी इसे लेकर घर में झगड़ा हुआ।

विवाद इतना बढ़ गया कि लोग रिश्ते भी भूल गये। बुजुर्ग दंपती की बेटे राहुल और उसकी पत्नी जूली ने मिलकर पिटाई कर दी। इस कदर मारा कि बुढ़ी मां घायल हो गयी जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ गया। मां-बाप और बहू-बेटे के बीच हो रहे लड़ाई को देख पड़ोसियों ने तुरंत इसकी सूचना नौबतपुर थाने को दे दी।

जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया जिसके बाद बुजुर्ग दंपती ने सगे बेटे और बहू के खिलाफ मारपीट का मामला थाने में दर्ज कराया। मारपीट की इस घटना को देख इलाके के लोग भी हैरान रह गये। सोशल मीडिया पर भी यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देख लोग भी दंग रह गये। पूरे मामले की छानबीन पुलिस कर रही है। फिलहाल बुजुर्ग महिला का इलाज प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान महिलाओं ने पुलिस पर किया हमला, बचाव में पुलिस ने तानी पिस्टल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को पुलिस को एक आरोपी…

5 मिनट ago

समस्तीपुर में दरभंगा के सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका शव घर से बरामद, मृतका के भाई ने दहेज के लिए ह’त्या का लगाया आरोप

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव से पुलिस ने एक…

1 घंटा ago

12000 फीट लंबा रनवे, 90 एकड़ जमीन; संसद में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय घोषित करने की मांग

संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…

7 घंटे ago

कर्पूरीग्राम में दो देसी कट्टा एवं तीन जिंदा कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी…

13 घंटे ago

पटना में सूर्या डॉन का एनकाउंटर; गायघाट के पास STF से हुई मुठभेड़, 2 दर्जन मामलों में है आरोपी

पटना में बुधवार को STF और अपराधियों की बीच मुठभेड़ हुई है। इस एनकाऊंटर में…

14 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के आर्य समाज रोड में वाणिज्य कर विभाग का छापा, 3 करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी का मामला उजागर

समस्तीपुर : टैक्स चोरी पर शिकंजा कसते हुए वाणिज्य कर विभाग ने मंगलवार को शहर…

1 दिन ago