बिहार में नगर निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बीच प्रदेश के 19 नगर निकायों के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को महापौर (मुख्य पार्षद) और उप महापौर (उप मुख्य पार्षद) पद का आरक्षण तय कर दिया है। समस्तीपुर में महापौर अनुसूचित जाति की महिला होगी, जबकि उप महापौर अनुसूचित जाति के अन्य होंगे।
राजधानी पटना में मेयर अनारक्षित वर्ग की महिला होंगी। उप महापौर पिछडा वर्ग की महिला चुन कर आएंगी। वहीं, मुजफ्फरपुर में पिछड़ा वर्ग अन्य का महापौर और उप महापौर होगा।
आरा में अनारक्षित वर्ग की महिला महापौर और उप महापौर होगी। कटिहार में महापौर अनारक्षित महिला और उप महापौर अनारक्षित अन्य वर्ग के होंगे। गया में महापौर अनुसूचित जाति अन्य होंगे। वहीं, उप महापौर अनुसूचित जाति की महिला होगी। छपरा में अनारक्षित अन्य वर्ग के महापौर और उप महापौर भी अनारक्षित अन्य वर्ग के होंगे। दरभंगा में अनारक्षित महिला और उप महापौर भी अनारक्षित महिला होगी।
पूर्णिया में महापौर अनारक्षित अन्य वर्ग के और उप महापौर अनारक्षित महिला होगी। बेगूसराय में महापौर और उप महापौर दोनों पद पर अनारक्षित वर्ग महिला सीट आयोग ने घोषत किया है। इसी तरह बेतिया में भी दोनों पद अनारक्षित महिला रहेगी। बिहारशरीफ में महापौर पिछड़ा वर्ग अन्य को दिया है। वहीं उप महापौर पद अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित किया है।
भागलपुर में पिछड़ा वर्ग महिला महापौर होगी। वहीं उप महापौर पिछड़ा वर्ग अन्य के लिए आरक्षित किया है। मुंगेर में अनारक्षित अन्य वर्ग महापौर और उप महापौर भी अनारक्षित अन्य के लिए घोषित किया गया है। मधुबनी में महापौर और उप महापौर दोनों अनारक्षित वर्ग से होंगे।
मोतिहारी में भी दोनों पद अनारक्षित वर्ग अन्य को दिया है। सहरसा में दोनों पद अनारक्षित अन्य घोषित किया है। सासाराम में अनारक्षित महिला को दोनों पद दिया गया है। सीतामढ़ी में दोनों पद अनारक्षित अन्य के खाते में गया है।
उप मुख्य पार्षद की लिस्ट:
मुख्य पार्षद की लिस्ट:
समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…
समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…
समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…
समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…
समस्तीपुर : उत्तर बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली जाने वाली…
समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…