बिहार: साहब! मैंने अपनी तीनों बेटियों को मार दिया, थाने पहुंची मां का कबूलनामा, चौंकाने वाली है वजह

बिहार के बक्‍सर जिले में तीन सगी बहनों की हत्‍या कर दी गई है। सभी तीन बच्‍च‍ियों की उम्र 12 वर्ष से कम है। इन तीनों की हत्‍या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। मामला ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के गायघाट गांव का है। इसकी जानकारी तब हुई, जब बच्‍च‍ियों की दादी शुक्रवार की सुबह उन्‍हें जगाने के लिए कमरे में गई। बताया जा रहा है कि इन लड़क‍ियों की चाची को एक दिन पहले ही बेटा हुआ था।

रात को खाना खाने के बाद मां के साथ सोई थीं तीनों बहनें 

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद तीनों बच्चों की मां को हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू की तो पहले मामला उलझता दिखा। हालांक‍ि सख्‍ती से पूछताछ के बाद लड़क‍ियों की मां ने पूरा राज उगल दिया। गायघाट के संतोष यादव की तीन पुत्रियां 11 वर्षीय पूनम कुमारी, 8 वर्षीय रुली कुमारी और 3.5 वर्षीय बबली कुमारी तीनों बहनें रात में भोजन के बाद मां के साथ अपने कमरे में सोई थीं।

चाय पत्‍ती मांगने पहुंची दादी तो पता चला 

सुबह बच्चियों की दादी चाय पत्ती मंगाने के लिए बड़ी पौत्री को जगाने पहुंची तो कमरे में अंधेरा था। आवाज लगाने पर बच्‍च‍ियों ने कोई प्रत‍िक्र‍िया नहीं दी। इसके बाद दादी ने जैसे ही बच्ची के शरीर को हाथ लगाया तो उनका बदन ठंडा देखकर चौंक गई। परिवार के लोगों ने आकर देखा तो सभी बच्‍च‍ियां दम तोड़ चुकी थीं। दूसरी तरफ, उनकी मां घर से गायब थी।

थाने पहुंची मां ने कहा- सास ने की है हत्‍या 

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पहुंची ब्रह्मपुर पुलिस ने तीनों बच्चों का शव कब्जे में लेने के बाद मां की तलाश शुरू कर दी। इसी बीच तीनों बच्चों की मां थाना पहुंच गई और पुलिस को बताया कि उसके तीन बच्चों की उसकी सास ने हत्या कर दी है। हालांक‍ि, पुल‍िस की सख्‍ती के सामने वह जल्‍दी ही टूट गई और अपना अपराध कुबूल कर लिया।

दिल्‍ली में काम करते हैं बच्‍च‍ियों के पिता 

डुमरांव एएसपी कुमार राज ने घटना की पुष्टि करते बताया कि पुलिस की पूछताछ बच्चों की मां पिंकी देवी ने बताया कि तीन-तीन बेटियां होने से वह पहले ही चिंतित रहा करती थी। एक दिन पूर्व देवरानी को पुत्र होने के बाद वह डिप्रेशन में चली गई और तीनों बेटियों की गला घोंटकर हत्या कर दी। ब्रह्मपुर पुलिस के अनुसार मृतक बच्चों के पिता सुनील यादव दिल्ली के किसी कम्पनी में काम करते हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद वे भी दिल्ली से आ रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

47 मिनट ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

4 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

5 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

5 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

6 घंटे ago