दिल्ली दौरे से पहले राबड़ी आवास पहुंचे CM नीतीश कुमार, लालू से की मुलाकात

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दिल्ली दौरे पर जाएंगे. उससे ठीक पहले वह राबड़ी आवास पहुंचे हैं. जहां उनकी मुलाकात आरजेडी चीफ लालू यादव से हो रही है. इस दौरान डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद हैं. दरअसल विपक्षी दलों के नेताओं को एकजुट करने के लिए आज से तीन दिवसीय दौरे पर सीएम दिल्ली में रहेंगे. जहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी से भी आज उनकी मुलाकात होनी है.

सीएम नीतीश का तीन दिनों का दिल्ली दौरा: 

सीएम नीतीश के दौरे पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में फैसला होगा लेकिन मुख्यमंत्री के जाने का कार्यक्रम पहले से ही तय है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली के अलावा कुछ राज्यों में भी जा सकते हैं. दिल्ली में कई राजनीतिक दल के नेताओं के साथ बैठक करने वाले हैं. विपक्षी एकजुटता के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का दिल्ली दौरा होगा.

इन राज्यों का सीएम नीतीश करेंगे भ्रमण:

जेडीयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने पहले ही कहा है कि मुख्यमंत्री जल्द ही दिल्ली और अन्य राज्यों जहां भी जरूरत होगी जाएंगे और उसको लेकर तैयारी पिछले कई दिनों से हो रही है. 7 सितंबर को नीतीश पटना लौट आएंगे. 8 सितंबर को पितृपक्ष मेले का गया में उद्घाटन भी करना है. दूसरे राज्यों में मुख्यमंत्री का लगातार कार्यक्रम तैयार हो रहा है. हरियाणा, कर्नाटक, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में मुख्यमंत्री आने वाले समय में जाएंगे और उसकी तैयारी हो रही है. दूसरे राज्यों के नेताओं से लगातार बातचीत का दौर भी चल रहा है.

विपक्षी एकजुटता का करेंगे प्रयास:

दिल्ली में वामपंथी दल के नेताओं के साथ मुख्यमंत्री कांग्रेस के नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं. दिल्ली के हमारे सूत्रों के अनुसार सपा सहित कई दलों के नेताओं के साथ सीएम नीतीश की बैठक हो सकती है. नीतीश कुमार ने पहले भी कई दलों के नेताओं के साथ विपक्षी एकजुटता का प्रयास किया था. मुलायम सिंह को मोर्चा का अध्यक्ष भी बनाया था लेकिन वह सफल नहीं हो सका. अब एक बार फिर से विपक्षी एकजुटता का प्रयास करने में लगे हैं और उसी के तहत मुख्यमंत्री का दिल्ली दौरा होगा.

Avinash Roy

Recent Posts

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

2 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

4 घंटे ago

विद्यापतिनगर में पारा मेडिकल के छात्र निलेश झा ह’त्याकांड मामले में पुलिस ने चार संदिग्धों को पूछताछ के लिये उठाया

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में शनिवार…

7 घंटे ago

बिहार में जयमाला के दौरान अचानक भरभरा कर गिरा छत का छज्जा; 2 लोगों की मौत और कई घायल

बिहार के औरंगाबाद में बीती रात बड़ा हादसा हो गया. शादी समारोह में जयमाल के…

9 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले विजय चौधरी के घर NDA की बैठक, विधायक को वोट का कैंडिडेट बताएंगे

राज्यसभा चुनाव को लेकर रविवार यानी आज संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के सरकारी आवास…

10 घंटे ago

घरेलू गैस के दुरुपयोग पर समस्तीपुर प्रशासन सख्त, जांच के लिए संयुक्त टीमों का गठन, यहां देखें पूरी लिस्ट…

समस्तीपुर : जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के अवैध रूप से व्यावसायिक उपयोग पर…

19 घंटे ago