समस्तीपुर की एक नाबालिग लड़की अपने दोस्त से मिलने के लिए चेन्नई जा रही थी। अपने गांव से बस और दूसरे वाहन पकड़ते हुए वह पटना के बैरिया बस अड्डे तक पहुंच गई। यहां आकर उसने आटो वालों से रेलवे स्टेशन चलने के लिए कहा। आटो वाले ने पूछा कि कौन से रेलवे स्टेशन जाना है, तो लड़की ने उसे बताया कि उसे चेन्नई के लिए ट्रेन पकड़नी है। इसके बाद आटो वाले ने लड़की को अपनी गाड़ी में बिठा लिया और लेकर चल दिया।
चेन्नई की तरफ जाने वाली ज्यादातर ट्रेनें आजकल पटना जंक्शन की बजाय दानापुर स्टेशन से खुलती हैं। दानापुर स्टेशन की दूरी बैरिया बस स्टैंड से करीब 17 किलोमीटर है। आटो वालों को यह दूरी तय करने में एक से डेढ़ घंटे तक भी लग जाते हैं। वह दिन के दो बजे आटो पर सवार हुुुई और रात के 10 बजे तक रेलवे स्टेशन नहीं पहुंच सकी।
इधर, दनियावां बाजार थाना पुलिस के 112 गश्ती दल ने एक आटो में तीन युवकों के साथ एक नाबालिग लड़की को देखा, तो शक के आधार पर उन्हें रोका। इसके बाद पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो, संगीन मामला सामने आया। बहरहाल पुलिस ने ऑटो पर सवार सभी तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि गुरुवार को 2 बजे दिन में पटना के बैरिया स्थित बस अड्डे पर समस्तीपुर निवासी एक किशोरी अपने दोस्त से मिलने के लिए चेन्नई जाने के लिए पहुंची। बस से उतरने के बाद नाबालिग किशोरी ने ऑटो चालक से मद्रास जाने के लिए स्टेशन का रास्ता पूछने पर चालक ने पहुंचाने का वादा कर ऑटो में बिठा लिया। इसके बाद वह पटना शहर में 10 बजे रात तक घूमता रहा।
इस क्रम में उसने अपने दो साथियों क्रमश: सुधीर कुमार (हुलासगंज) एवं रीतू कुमार (हिलसा) को भी साथ लेकर बिहटा-सरमेरा फोर लेन होकर दनियावां पहुंच गया। दनियावां बाजार के आगे एक छिलका के पास ऑटो रोककर तीनों कुछ योजना बना पाते, इसी बीच दनियावां पुलिस की 112 गाड़ी आ गई। गश्ती दल ने देर रात अकेली किशोरी के साथ तीन युवकों को देख शक हुआ। इसके बाद पुलिस ने सभी को ऑटो सहित थाना लाकर पूछताछ किया।
किशोरी ने पुलिस को ऑटो चालक संजीव कुमार (इसलामपुर) की करतूत के बारे में बताया। इसके बाद पुलिस ने किशोरी के स्वजनों को देर रात ही खबर कर किशोरी से बात करा दी। स्वजन सुबह होने के पहले ही दनियावां पहुंच गए। वहीं किशोरी को महिला पुलिस की अभिरक्षा में रखा गया। शुक्रवार की सुबह किशोरी के बयान पर मामला दर्ज कर तीनों युवकों को जेल भेज दिया गया। वहीं किशोरी को उसके स्वजनों के साथ घर भेज दिया गया।
बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…
समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…
समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…