Categories: BiharNEWS

बिहार: प्रेमिका के निकाह की खबर सुन सनका प्रेमी, बोला- बारात आई तो बना दूंगा श्मशा’न, प्राथमिकी दर्ज

बिहार में एक सिरफिरे आशिक ने लड़की की शादी से पहले दूल्हा और दुल्हन के परिवार को गोली मारने की धमकी देकर खौफ पैदा कर दिया है. मामला गोपालगंज जिला से जुड़ा है जहां के फुलवरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में ये घटना हुई है. पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और रविवार की शाम फुलवरिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश में जुट गयी है लेकिन लगातार फोन पर धमकी मिलने के बाद से दोनों पक्ष खौफजदा है.

सीवान का रहने वाला है आशिक

लड़की के परिजनों और दूल्हा पक्ष के परिजनों को फोन कर धमकी देने वाले सनकी युवक की पुलिस ने पहचान कर ली है. पुलिस के मुताबिक धमकी देने वाले युवक की पहचान सीवान जिला के खगौरा गांव निवासी शहीद मियां का पुत्र शोएब के रूप में की गयी है. पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक लड़की के दूर का रिश्तेदार बताया जा रहा है.

लड़की के भाई ने दर्ज कराई प्राथमिकी

धमकी मिलने के बाद लड़की के भाई ने फुलवरिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई. पीड़ित ने कहा कि 16 सितंबर को उसकी बहन का मिलाद और 17 सिंतबर को बारात गोपालपुर थाने के एक गांव से आने वाली है. शनिवार से लगातार आरोपी युवक द्वारा फोन कर लड़की के भाई और उसके दादा के अलावा दूल्हा पक्ष के परिवार को धमकी दी जा रही है.

थानेदार को भी सनकी ने धमकाया

फुलवरिया थाने में दर्ज एफआइआर के मुताबिक सिरफिरे युवक द्वारा मिलाद और बारात में ही लड़की और लड़के वालों के साथ बारातियों को गोली मारने की धमकी दी गयी है. लड़की का भाई जब रविवार को थाने में शिकायत करने पहुंचा तो वहां भी धमकी भरा कॉल आया, जिसके बाद थानेदार ने मोबाइल लेकर बात की, लेकिन पुलिस को भी सिरफिरा युवक फोन पर धमकाने लगा.

हो रही कार्रवाई, शादी में सुरक्षा देगी पुलिस

इस मामले में हथुआ एसडीपीओ नरेश कुमार ने कहा कि पुलिस मामले को गंभीरता से लेकर कार्रवाई कर रही है. कांड दर्ज कर लिया गया है. कॉल का सीडीआर निकाला जा रहा है. पुलिस धमकी देने वाले की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. लड़की की शादी में किसी तरह की बाधा नहीं पहुंचे, इसके लिए पुलिस सुरक्षा मुहैया करायेगी.

Avinash Roy

Recent Posts

नहीं भागेंगे, फोड़ देगा गाड़ी को, प्रणाम किए चल दिए… नीतीश से मिलकर अनंत सिंह गजब बोले

नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…

49 मिनट ago

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

3 घंटे ago

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

8 घंटे ago