Bihar

बिहार की पुलिस ने लूटा था यूपी के व्‍यवसायी से 60 लाख का सोना! दो जवान गिरफ्तार; लाखों का माल भी बरामद

पटना में शनिवार की सुबह बिहार विशेष सशस्‍त्र पुलिस (बीएसएपी) जवान के अपहरण की सूचना से हड़कंप मच गया। जवान की पत्‍नी ने जब पुलिस के सामने दावा किया कि उसके पति को बिना नंबर की बोलेरो से उठाया गया है, तो पटना पुलिस का सिरदर्द बढ़ गया। हालांकि, शाम होते-होते इस मामले की गुत्‍थी सुलझती दिखी। इसके साथ ही सारण (छपरा) जिले के भगवान बाजार में 60 लाख रुपए के जेवरात और पांच लाख रुपए नकद लूटने के मामले में चौंकाने वाली जानकारी सामने आ रही है।

बरेली के व्‍यवसायी से हुई थी लूट 

दरअसल, छपरा में उत्‍तर प्रदेश के बरेली से आए एक स्‍वर्ण व्‍यवसायी के साथ लूट की वारदात हुई थी। बताया जा रहा है कि इस कांड में बीएसएपी के दो जवान भी शामिल थे। इसी मामले में पटना के रुपसपुर थाना क्षेत्र के महुआबाग मुहल्‍ले से पुलिस की एक स्‍पेशल टीम ने बीएसएपी के जवान शशि भूषण को उठा लिया था।

अब तक दो बीएसपी जवान गिरफ्तार 

बताया जा रहा है कि शशि भूषण की निशानदेही पर बीएसएपी के एक और जवान पंकज सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है। उसे भी पटना से ही पकड़ा गया। उसे शनिवार की शाम रूपसपुर थाना के आनंद विहार कालोनी से गिरफ्तार किया गया। इस मामले में पटना के कई ठिकानों पर पुलिस ने छापेमारी की है।

आरा में भी हुई छापेमारी

बताया जा रहा है कि इस मामले में आरा में भी पुलिस की छापेमारी हुई है। पुलिस ने लूट का कुछ सोना बरामद भी किया है। हालांकि पुलिस अफसर इस मामले में कुछ भी बताने से फिलहाल इनकार कर रहे हैं। रविवार शाम तक पुलिस इस मामले में आधिकारिक बयान जारी कर सकती है।

बीएसएपी जवान के अपहरण से इनकार

पटना पुलिस ने बीएसएपी जवान के अपहरण की बात से पूरी तरह इनकार किया है। हालांकि पुलिस अफसर असली मामले के बारे में भी कुछ बताने से परहेज कर रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

3 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

3 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

4 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

4 घंटे ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : स्कूल जा रही 17 वर्षीय छात्रा को अगवा कर 5 युवकों ने किया गैंगरे’प, तीन दिनों तक पंचायती चलने के कारण देरी से मामला हुआ उजागर

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही…

5 घंटे ago