तेजस्वी यादव बोले- बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी, पुलिस में होगी बंपर भर्ती

बिहार के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। पुलिस विभाग में आने वाले दिनों में बंपर भर्ती की जाएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की शनिवार को हुई कानून व्यवस्था समीक्षा बैठक के बाद डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने यह बात कही। तेजस्वी ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य समेत अन्य विभागों के बाद अब पुलिस विभाग में भी नौकरियों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर उच्च अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें उन्होंने मुख्य सचिव, डीजीपी समेत अन्य आला अधिकारियों को पुलिस विभाग में संख्या बल बढ़ाने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि बिहार पुलिस में भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। साथ ही पुलिस बल की संख्या बढ़ाई जाए। वहीं, प्रशिक्षण क्षमता बढ़ाने और पुलिसकर्मियों को आधुनिक तरीके से ट्रेनिंग देने के लिए भी कहा गया।

इसके बाद डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा कि बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी है। अन्य विभागों के बाद अब पुलिस विभाग में भी भर्ती प्रक्रिया में तेजी आएगी। बिहार के युवाओं को भ्रमित कर दो साल बिगाड़ने वाली बीजेपी के पास नौकरी या रोजगार पर कोई एजेंडा और जवाब नहीं है।

बता दें कि पिछले महीने महागठबंधन सरकार बनने के बाद डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा था कि वे 10 लाख लोगों को नौकरियां देने का वादा जल्द पूरा करेंगे। इसके बाद सीएम नीतीश ने भी 20 लाख लोगों को रोजगार देने का वादा किया। कयास लगाए जा रहे हैं कि सीएम के निर्देश के बाद बिहार पुलिस में आने वाले दिनों में बंपर भर्तियां निकलने वाली हैं। इसका फायदा बेरोजगार युवाओं को मिल सकता है।

Avinash Roy

Recent Posts

नाबालिग छात्रों को पैसे देकर राजनीतिक गतिविधियों और Gen-Z आंदोलन में शामिल कराने का आरोप, 2 शिक्षकों समेत 4 पर FIR; कोचिंग पर पहुंचे SP

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित महेंद्र चौक…

11 मिनट ago

हाईमास्क लाइट से जगमगाया विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर और राजा चौक 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : ऐतिहासिक विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर परिसर अब हाईमास्क लाइट की रोशनी से जगमगा…

59 मिनट ago

अतिक्रमण पर सख्त हुए नगर आयुक्त, समस्तीपुर स्टेशन चौक का किया औचक निरीक्षण; दुकानदारों को दुकान की सीमा में सामान रखने का निर्देश

समस्तीपुर : शहर की साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लेने के…

1 घंटा ago

बिहार में DGP का प्रभार संभालने वाली IPS प्रीता वर्मा कौन हैं, स्थायी DGP के तौर पर भी आगे चल रहा नाम

बिहार के पुलिस महानिदेशक यानी डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की छुट्टी पर जाने…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : हथेली पर डंसने के बाद भी सांप को नहीं छोड़ा, डिब्बे में बंद कर बाइक से पहुंचा सदर अस्पताल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भूईधारा में मंगलवार की शाम सांप पकड़ने पहुंचे एक…

3 घंटे ago

उर्वरक की कालाबाजारी के खिलाफ समस्तीपुर कलेक्ट्रेट के पास किसानों का प्रदर्शन

समस्तीपुर : उर्वरक की कालाबाजारी, जबरन टैगिंग और मोबाइल ऐप से बिक्री के विरोध में…

3 घंटे ago