समस्तीपुर रेल मंडल में ट्रेन हादसा, पटरी से उतरी हमसफर एक्सप्रेस की दो बोगी, हेल्पलाइन नंबर जारी

बिहार के पश्चिमी चंपारण में हर‍िनगर रेलवे स्‍टेशन पर अचानक हमसफर एक्सप्रेस हादसे का शिकार हो गई है. यह ट्रेन दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन से चलकर बिहार के कटिहार जा रही थी.

ट्रेन की दो बोगियां पटरी से उतर गई जिसके बाद यात्रियों में कोहराम मच गया. हालांकि इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है. यह ट्रेन दुर्घटना पश्चिमी चंपारण के बगहा इलाके में हुई है. ट्रेन के पटरी से उतरने के बाद आवाजाही ठप्प हो गई है.

वहीं ट्रेन हादसा होने के बाद रेलवे की तरफ से हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है जो इस प्रकार है. हरिनगर – 7979789404, नरकटियागंज –  7206936798, समस्तीपुर -9771428963. इन नंबरों पर फोन कर कोई भी अपने परिजनों की जानकारी ले सकते हैं.

इस हादसे को लेकर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि समस्तीपुर मंडल के पनियहवा-नरकटियागंज रेलखंड पर आज करीब 3 बजे हरिनगर से गुजरते समय गाड़ी संख्या 15706 दिल्ली-कटिहार चंपारण हमसफर एक्सप्रेस का एस-1 और एस-2 कोच पटरी से उतर गया.

रेलवे की तरफ से बताया गया है कि घटना में किसी भी यात्री को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है. इसके अलावा रक्सौल और नरकटियागंज से दुर्घटना राहत यान घटना स्थल पर पहुंच चुकी है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

59 मिनट ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

3 घंटे ago

लापरवाही छोड़ें नहीं तो होगा खतरा, समस्तीपुर में RPF जवानों ने लोगों को किया जागरूक

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट समस्तीपुर ने यात्रियों को जागरूक करने के लिए…

9 घंटे ago

चकनूर गोलीकांड में जख्मी युवक के दोनों दोस्त हुए फरार, गतिविधि संदिग्ध, दोनों पर पहले से भी दर्ज है अलग-अलग FIR

एक दोस्त चार्जशीटेड तो एक था वांटेड, गोली चलने वाले घटनास्थल को लेकर भी अब…

11 घंटे ago