बिहार के पश्चिमी चंपारण में हरिनगर रेलवे स्टेशन पर अचानक हमसफर एक्सप्रेस हादसे का शिकार हो गई है. यह ट्रेन दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन से चलकर बिहार के कटिहार जा रही थी.
ट्रेन की दो बोगियां पटरी से उतर गई जिसके बाद यात्रियों में कोहराम मच गया. हालांकि इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है. यह ट्रेन दुर्घटना पश्चिमी चंपारण के बगहा इलाके में हुई है. ट्रेन के पटरी से उतरने के बाद आवाजाही ठप्प हो गई है.
वहीं ट्रेन हादसा होने के बाद रेलवे की तरफ से हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है जो इस प्रकार है. हरिनगर – 7979789404, नरकटियागंज – 7206936798, समस्तीपुर -9771428963. इन नंबरों पर फोन कर कोई भी अपने परिजनों की जानकारी ले सकते हैं.
इस हादसे को लेकर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि समस्तीपुर मंडल के पनियहवा-नरकटियागंज रेलखंड पर आज करीब 3 बजे हरिनगर से गुजरते समय गाड़ी संख्या 15706 दिल्ली-कटिहार चंपारण हमसफर एक्सप्रेस का एस-1 और एस-2 कोच पटरी से उतर गया.
रेलवे की तरफ से बताया गया है कि घटना में किसी भी यात्री को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है. इसके अलावा रक्सौल और नरकटियागंज से दुर्घटना राहत यान घटना स्थल पर पहुंच चुकी है.
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…
Nitin Nabin का विधायक पद से इस्तीफा फिलहाल टल गया है। रविवार सुबह इस्तीफा देने…
समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट समस्तीपुर ने यात्रियों को जागरूक करने के लिए…
एक दोस्त चार्जशीटेड तो एक था वांटेड, गोली चलने वाले घटनास्थल को लेकर भी अब…
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…
बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…