Bihar

पटना में अचानक बढ़ गई बकरी के दूध की डिमांड, कारण जान आप हो जाएंगे हौरान

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

पटना: राजधानी पटना में डेंगू का कहर जारी है. अब तक हजारों लोग इससे पीड़ित हो चुके हैं. शहर के सभी बड़े अस्पताल में प्रतिदिन मरीजों की संख्या बढ़ रही है. वहीं, इससे बकरी के दूध की डिमांड काफी बढ़ गई है. इसके अलावा आयुर्वेदिक दुकानों पर पपीते के पत्ते के एक्सट्रैक्ट वाले टेबलेट की भी डिमांड काफी बढ़ गई है.

बकरी का दूध 1200 से 1500 रुपये प्रति लीटर

डेंगू का प्रकोप बढ़ने के साथ ही बकरी के दूध की कीमत तो 1200 से 1500 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गयी है, जो पहले 400 से 450 रुपये प्रति लीटर था. बेली रोड के रुकनपुरा स्थित बकरी बाजार में काफी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं. सभी लोग यहां बकरी के दूध का डिमांड कर रहे हैं. लेकिन दूध ही कम पड़ जा रही है.

बता दें कि बकरी काफी कम दूध देती है, एक बकरी आधा लीटर से डेढ़ लीटर तक ही दूध देती है. ऐसे में दूध की किल्लत हो रही है और लोगों में डिमांड काफी है. वहीं, फलों की भी मांग काफी बढ़ गयी है, जिनके सेवन से प्लेटलेट्स तेजी से बढ़ता है. अचानक मांग बढ़ने से फल कारोबारियों ने भी कीवी के दाम बढ़ा दिये हैं. पहले 110 रुपये में तीन पीस कीवी मिल रहा था. लेकिन अब 120 से 130 रुपये प्रति तीन पीस बिक रहा है. यह इराक से मुंबई होते हुए पटना आता है. इसी तरह डाभ 60 से 70 रुपये प्रति पीस मिल रहा है.

रुकनपुरा में लोग बकरी के दूध के लिए पहुंच रहे हैं

लोग रुकनपुरा के अलावा शहर के कई स्थानों पर बकरी के दूध ढूंढ रहे हैं. लेकिन अभी इसकी समस्या सभी जगह बनी हुई है. डेंगू के बढ़ते प्रकोप की वजह से बकरी के दूध की डिमांड बढ़ गई है. बताया जाता है कि बकरी के दूध में काफी मात्रा में विटामिन मिलता है, कैल्शियम मिलता है, पोटैशियम मिलता है और यह शरीर में प्लेटलेट्स को काफी तेजी से बढ़ाते हैं. जिससे डेंगू के मरीज जल्दी रिकवर होते हैं.

कुल 994 मरीजों की संख्या हुई

राजधानी पटना के सिर्फ तीन बड़े अस्पतालों में बीते 24 घंटे में 115 नए मरीज मिले हैं. पटना जिले में बीते 24 घंटे में कुल 350 पाए गए हैं. अब राजधानी में प्रतिदिन 100 से ज्यादा डेंगू के मरीज मिलने लगे हैं वहीं, अब राजधानी पटना में नए मरीज मिलने के बाद कुल मरीजों की संख्या 994 पहुंच गयी है.

सबसे अधिक आइजीआइएमएस में 39, एनएमसीएच व पीएमसीएच में 38-38 नये मरीज मिले हैं. 24 घंटे के अंदर 13 मरीज संबंधित मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में भर्ती किये गये हैं. नये डेंगू मरीजों में 16 बच्चे व 18 किशोर हैं. नये मरीज मलाही पकड़ी, पुनाईचक, ट्रांसपोर्ट नगर, मछली गली, समनपुरा, फ्रेंड कॉलोनी, पुलिस लाइन, फुलवारी, राजीव नगर, अशोक नगर, पत्रकार नगर, शास्त्रीनगर, महेंद्रू के हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

8 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

9 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

11 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

15 घंटे ago