Bihar

Patna में DRI की टीम ने छापेमारी में पकड़ा 30 किलो विदेशी सोना, ऐसे होती थी तस्करी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

Patna में Muzaffarpur DRI की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. राजस्व आसूचना निदेशालय ने बुधवार को विदेशी गोल्ड बिस्किट का बड़ा खेप पकड़ा है. ऑपरेशन ‘गोल्ड रश’ के तहत डीआरइ महाराष्ट्र, दिल्ली और मुजफ्फरपुर की क्षेत्रीय टीम ने कार्रवाई की. नार्थ-ईस्ट देशों से मुम्बई-पटना-दिल्ली में तस्करी कर लाया गया था. ये अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी होने का दावा किया गया है.

डीआरआई को जानकारी मिली थी कि मिजोरम के रास्ते बड़े पैमाने पर सोने की तस्करी कर एक बड़ा कंसाइनमेंट हिन्दुस्तान आने वाला है. जिसके बाद ऑपरेशन गोल्ड रश शुरू किया गया. डीआरआई ने ऑपरेशन ‘गोल्ड रश’ के तहत करीब साढ़े 33 करोड़ रुपये के सोने के बिस्किट पकड़े हैं. करीब 65.46 किलो सोने की खेप पकड़ी. तस्करी के लिए डोमेस्टिक कूरियर और लॉजिस्टिक कंपनी का इस्तेमाल किया गया. सोने की ये खेप अलग-अलग तरह के घरेलू सामान में छिपाकर लाई गई थी.

मुजफ्फरपुर की टीम ने किया पटना में रेड

डीआरआइ के अनुसार, ‘ऑपरेशन रश’ के तहत टीम ने महाराष्ट्र के भिवंडी से सोने के 120 बिस्किट पकड़े. जिनका वजन करीब 19.93 किलो आंकी गयी. जिसकी अनुमानित कीमत करीब 10.18 करोड़ रुपये बतायी गयी है. इसके अलावा जांच में पता चला कि विदेश से मिजोरम गोल्ड बिस्किट पहुंचा. फिर वहां से मुम्बई भेजा गया. इसी कंसाइनमेंट की दूसरी खेप दिल्ली और पटना कूरियर के जरिये डिस्पैच की गई हैं. जिसके आधार पर मुजफ्फरपुर डीआरआइ की टीम ने पटना में गांधी सेतु के पास डोमेस्टिक कूरियर और लॉजिस्टिक कंपनी के वेयरहाउस पर रेड कर 172 सोने के बिस्किट जिनका वजन करीब 15 किलो और कीमत करीब साढ़े 15 करोड़ रुपये है.

394 सोने के बिस्किट किए जब्त

इसी कंसाइनमेंट की तीसरी खेप दिल्ली (दिल्ली) से पकड़ी गई. यहां से 102 सोने के बिस्किट पकड़ी गयी. जिसका वजन 16.96 किलो और कीमत करीब 8.69 करोड़ रुपये आंकी गयी है. इस तरह कुल 394 सोने के बिस्किट जब्त किए गए जिनका वजन 65.46 किलो और कुल कीमत करीब 33.40 करोड़ रुपये आंकी गई.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

5 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

6 घंटे ago

पटना में 25 करोड़ की ड्रग्स का खुलासा, बिहार पुलिस का सिपाही निकला करोड़ों के स्मैक गिरोह का सप्लायर

पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…

6 घंटे ago

BPSC TRE-4 का विज्ञापन 3 दिन में नहीं जारी हुआ तो फिर होगा आंदोलन, दिलीप कुमार का ऐलान

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…

8 घंटे ago

नोटरी शुल्क को लेकर समस्तीपुर सदर SDO ने की समीक्षा बैठक, पारदर्शिता पर दिया जोर

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…

13 घंटे ago

नीतीश के राज्यसभा निर्वाचन पर आनंद मोहन गुस्से में, बोले- BJP को भारी पड़ेगा; निशांत को फुल पावर दे NDA

नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद से त्यागपत्र देने की अंतिम तारीख आ गई है।…

14 घंटे ago