Bihar

बिहार: ऑनलाइन 10 हजार में मंगाया था 85 हजार वाला ड्रोन कैमरा, पार्सल खोलने पर निकला 1KG आलू

आज के दौर में सामान की ऑनलाइन खरीदारी करना फैशन बन गया है। लेकिन नालंदा में ऑनलाइन शॉपिंग करना एक युवक को महंगा पड़ गया है। नालंदा में एक युवक ने ऑनलाइन शॉपिंग साइट मीशो से एक ड्रोन कैमरा ऑर्डर किया। इसके लिए उसने ऑनलाइन पेमेंट भी कर दिया, लेकिन जब उसने पार्सल खोलकर देता तो उसमें आलू निकले। युवक ने इसका वीडियो भी बनाया और मीशो से शिकायत भी की है। युवक ने जो ड्रोन कैमरा ऑर्डर किया था उसकी मार्केट वेल्यू 85000 रुपए थी, लेकिन मीशो पर वो 10000 रुपए में मिल रहा था। उसने पहले मीशो को कॉल करके कंफर्म किया।

युवक का कहना है कि मीशो की ओर से कहा गया कि ऑफर है इसलिए सस्ता दिया जा रहा है। युवक को पहले से शक था, इसलिए जब डिलीवरी ब्वॉय ऑर्डर देने आया तो उसने पार्सल खोलते हुए वीडियो बनाया।

युवक ने मीशो पर इसकी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। कंपनी ने पैसे वापस करने की बात कही है। पूरा मामला परवलपुर प्रखंड अंतर्गत बाजार इलाके का रविवार का है।

छोटा पैकेट देख हुआ था शक

इस कैमरे को ऑर्डर करने वाले ज्वेलर चैतन्य कुमार ने बताया कि मैंने मीशो कंपनी से डीजेआई का एक ड्रोन कैमरा ऑनलाइन बुक कराया था। उसी समय पूरी पेमेंट कर दी थी। रविवार को जब सैडो फैक्स कार्यालय से डिलीवरी पार्सल देने आया तो उसे शक हुआ। इसके बाद उसने पार्सल की डिलीवरी देने आए डिलीवरी मैन को पार्सल खोलने के लिए कहा और इसका वीडियोग्राफी कर ली। डिलीवरी ब्वॉय ने जैसे ही पार्सल को खोला उसमें एक किलो आलू निकले।

डिलीवरी ब्वॉय ने कैमरे के सामने यह कबूल किया कि वह शैडो फैक्स कार्यालय से पार्सल लेकर आया था। जिसके अंदर ड्रोन कैमरे की जगह आलू निकला। इस मामले में परवलपुर थानाध्यक्ष ने बताया की उन्हें इस मामले में अभी तक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

80 हजार का कैमरा 10 हजार में देख किया था ऑर्डर

इस मामले में पीड़ित चैतन्य कुमार ने बताया कि उन्होंने मीशो साइट से ड्रोन का ऑर्डर किया था जिसकी कीमत मीशो पर ₹10212 जबकि अमेज़न पर सेम प्रोडक्ट की कीमत ₹84999 थी इस मामले में कंफर्मेशन के लिए जब मिशो को मेल किया गया तो उन्होंने निश्चिंत होकर प्रोडक्ट लेने की बात कही।

संदेह होने पर उन्होंने पार्सल की वीडियोग्राफी कराई जिसके अंदर से आलू निकला अभी संदर्भ में उन्होंने मिशो को फिर मेल किया है तो मीशो ने पैसे रिटर्न करने की बात कही है। हालांकि पीड़ित के द्वारा पैसे नहीं बल्कि प्रोडक्ट की मांग किया जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

छात्रा ह’त्याकांड के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर समस्तीपुर पुलिस ने पोस्टर किया जारी, सूचना देने पर ईनाम की घोषणा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार की सुबह…

23 सेकंड ago

वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल के सफाई कर्मियों की हड़ताल, घंटों ठप रही सफाई व्यवस्था

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह सफाई कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी के…

1 घंटा ago

अगलगी की घटना में चार भाइयों का संयुक्त घर राख, हजारों की संपत्ति स्वाहा, अग्निशमन विभाग की टीम ने पाया काबू

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख वार्ड 31 में सोमवार की देर रात आग…

2 घंटे ago

सहयोग शिविर में डीएम-एसपी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, प्रमाण-पत्र व जॉब कार्ड बांटे

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के हरपुरा बहरेता एवं अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत में…

2 घंटे ago

जितवारपुर ने एसओएस फुटबॉल क्लब को 3-0 से हराया, ‘द उम्मीद कप’ के फाइनल में बनाई जगह

समस्तीपुर : द उम्मीद कप-2026 बिहार राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप के छठे दिन खेले गए दूसरे…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में चौथी जिला स्तरीय कला प्रतियोगिता संपन्न, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, Result हुआ जारी…

समस्तीपुर : Artist Point 24X7 के तत्वावधान में रविवार को मोहनपुर स्थित Vinuss One Mall…

3 घंटे ago