बेगूसराय में हुई वारदात पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने गुरुवार को बिहार के मुख्यमंत्री पर बड़ा हमला किया। ट्वीट कर गिरिराज ने कहा कि सीएम जिस तरह बेगूसराय में सीरियल फायरिंग को जाति से जोड़कर उन्माद फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, उससे लगता है कि नीतीश कुमार ने ही गोलीबारी करवाई है।
इसके पहले बुधवार को गिरिराज सिंह ने कहा कि अपराधियों में कानून का खौफ खत्म हो गया है। अपराधी बेखौफ हैं व जनता खौफ में आ गई है। नीतीश बाबू को घर से बाहर आना चाहिए। सड़क पर अपराधियों का खेल चल रहा है।
केंद्रीय मंत्री ने गोलीकांड में मारे गए पीपरा देवस निवासी पूर्व पंचायत समिति सदस्य और वर्तमान में एक निजी कंपनी के इलेक्ट्रिकल इंजीनियर चंदन कुमार के स्वजन से मिलने जाने के दौरान रास्ते में पत्रकारों से कही। रास्ते में ठकुरीचक ढाला के पास चंदन की शव यात्रा मिल जाने पर वह उसमें शामिल हो गए और उनकी अर्थी को कंधा दिया। इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार ने जंगलराज की परिभाषा बदल दी है। जब अपराधी बेखौफ हो जाते हैं तो बेगूसराय जैसी घटनाएं होती है।
सीएम करते हैं कानून व्यवस्था की समीक्षा, बढ़ जाता है अपराध
बीहट चांदनी चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं के सड़क जाम स्थल पर बुधवार को पहुंचे विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार जब-जब कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक करते हैं, तब-तब सूबे में आपराधिक घटनाएं बढ़ जाती हैं। बेगूसराय में जिस तरह से गोलीबारी कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई और 10 लोगों को जख्मी कर दिया गया, यह आतंकवाद का नया रूप है। यह घोर निंदनीय है। जब बालू और दारू में अधिकारी को लगा देंगे तो कानून व्यवस्था फेल तो होनी ही है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था कड़ी होनी चाहिए। लापरवाही के लिए सबकी जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई होनी चाहिए। नेता प्रतिपक्ष ने गोली कांड में मारे गए चंदन के स्वजन को मुआवजा देने एवं घायल लोगों को सहायता देने की मांग की।
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…
समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…
समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही…