बिहार सरकारी नौकरी के इच्छुक स्नातक उम्मीदवारों के लिए काम की खबर। बिहार सरकार के राजस्व व भूमि सुधार विभाग (डीएलआरएस) में सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी (एएसओ), कानूनगो, अमीन और क्लर्क के कुल 2500 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आज, 27 सितंबर से किए जा सकते हैं। विभाग में इन पदों पर भर्ती के लिए चार भर्ती अधिसूचनाएं (01/2022, 02/2022, 03/2022 और 04/2022) हाल ही में 21 सितंबर को जारी की गई थी। आवेदन हेतु निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट, dlrs.bihar.gov.in पर एक्टिव किए जाने वाले ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के लिंक से आवेदन कर सकेंगे। डीएलआरएस द्वारा आवेदन की आखिरी तारीख 21 अक्टूबर 2022 निर्धारित की गई है।
बिहार डीएलआरएस एएसओ भर्ती 2022 अधिसूचना (सं.01/2022) लिंक
बिहार डीएलआरएस कानूनगो भर्ती 2022 अधिसूचना (सं.02/2022) लिंक
बिहार डीएलआरएस अमीन भर्ती 2022 अधिसूचना (सं.03/2022) लिंक
बिहार डीएलआरएस क्लर्क भर्ती 2022 अधिसूचना (सं.04/2022) लिंक
संविदा के आधार पर होनी है भर्ती
बता दें कि बिहार राजस्व विभाग द्वारा 2500 से अधिक पदों इस भर्ती प्रक्रिया से भरे जाने वाले पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति संविदा के आधार पर होनी है, जो कि आरंभ में 31 मार्च 2024 तक होगी। हालांकि, विभाग संविदा की अवधि को आवश्यता के अनुसार और उम्मीदवार के प्रदर्शन के आधार पर आगे भी पढ़ाया जा सकता है।
आवेदन से पहले जानें योग्यता
बिहार राजस्व विभाग में सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी (एएसओ) हेतु सिविल इंजीनियरिंग स्नातक और कम से कम 2 वर्ष का अनुभव वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अमीन और कानूनगो पदों के लिए डिप्लोमा इन सिविल इंजीनियरिंग किया होना चाहिए। क्लर्क पदों के लिए किसी भी विषय में स्नातक आवेदन के पात्र हैं। सभी पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष है। राज्य की आरक्षित श्रेणियों से सम्बन्धित उम्मीदवारों को बिहार सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बरबट्टा वार्ड संख्या-8 से सोशल मीडिया पर हथियार के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए एक विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्र कार्यकर्ता निशु आजाद के…
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…
समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…