Categories: BiharNEWS

बिहार: नशे की हालत में मुखिया अरेस्ट, गिरफ्तारी के लिये भेजा गया भारी पुलिस बल

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में नशे की हालत में एक वर्तमान मुखिया को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने मनियारी थाना क्षेत्र के पास से शराब के नशे में मुखिया को गिरफ्तार किया गया है, यह बताया जा रहा है कि आरोपी मुखिया कुढ़नी प्रखंड क्षेत्र के शाहपुर मरीचा पंचायत के अमरजीत पासवान है जो हाल में ही मुखिया बने हैं जिसको शराब के नशे में गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है. डीएसपी पश्चिमी अभिषेक आनंद ने बताया की गिरफ्तारी के लिए काफी पुलिस बल भेजा गया था. जिसके बाद करवाई करते हुए जेल भेजा जा रहा है और शराब पीने की पुष्टि भी हुई है.

सीएम नीतीश ने दिया है टास्क

मामला कुढ़नी प्रखंड के मनियारी थाना क्षेत्र का है, यहां पर एक स्थानीय जनप्रतिनिधि खुद ही शराब के नशे में पकड़े गए हैं. इन्होंने बिहार में शराबबंदी है के सीएम नीतीश कुमार के शपथ और वादे पर मुंह दिखाने का काम किया है.

बता दें कि सीएम नीतीश कुमार ने बिहार के जीते हुए कई जनप्रतिनिधियों को एक टास्क दिया है कि उनके क्षेत्र में अब कोई शराब का बिक्री या सेवन न करे. उन्होंने इसका ध्यान रखने को भी कहा है. यहां तो खुद जनप्रतिनिधि जो जिला के शाहपुर मरीचा पंचायत के मुखिया भी हैं, वही नशे की हालत में गिरफ्तार किए गए हैं. पुलिस ने गिरफ्तार उक्त मुखिया का अब मेडिकल कराकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

पुलिस बल किया गया तैनात

वहीं इस मुखिया के शराब के नशे में पकड़े जाने के बाद समर्थक का रेला भी उमड़ा रहा. इस पूरे ही मामले में डीएसपी पश्चिमी अभिषेक आनंद ने बताया की सूचना मिली थी की शाहपुर मरीचा पंचायत के मुखिया नशे की हालत में थे और उनकी गिरफ्तारी पर स्थानीय लोगों द्वारा विरोध की आशंका को देखते हुए भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया था.जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और आगे की करवाई किया जा रहा है.

Avinash Roy

Recent Posts

गोवा में दर्ज दु’ष्कर्म के मामले में समस्तीपुर से किशोर विधि-विरुद्ध, मुफ्फसिल पुलिस के सहयोग से गांव में की गई छापेमारी

समस्तीपुर : गोवा में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले की…

4 घंटे ago

BRB कॉलेज के जंतु विज्ञान विभाग में कार्यरत डॉ. अनिल कुमार का बैग गिरा, जरूरी कागजात खोये

समस्तीपुर : शहर के बीआरबी कॉलेज के जंतु विज्ञान विभाग में कार्यरत डॉ. अनिल कुमार…

5 घंटे ago

75 लीटर देसी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेजा

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 75…

6 घंटे ago

DRM चौक के पास मगरदही मोहल्ले में महिला रेलकर्मी से चेन छिनतई, बाइक सवार बदमाश फरार

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही मोहल्ले में डीआरएम चौक के पास स्थित काली…

7 घंटे ago

समस्तीपुर की दो बहनों का कमाल; बड़ी बहन प्राची ने UPSC में हासिल की थी 28वीं रैंक, अब छोटी बहन प्रज्ञा वैज्ञानिक बनने की राह पर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड स्थित तेलनी गांव की दो सगी बहनों ने…

13 घंटे ago