Bihar

मुख्य सचिव ने पकड़ा बिहार के सरकारी कार्यालयों में चल रहा अंगुली का खेल, एक ही कर्मचारी के अलग उंगलियों से दूसरों की भी हाजिरी

सरकारी कर्मियों व पदाधिकारियों के सही समय से कार्यालय आने के लिए शुरू की गई बायोमीट्रिक हाजिरी की व्यवस्था में खेल हो रहा है। नियमों को धता बताते हुए यह गड़बड़ी सरकारी कर्मचारी और पदाधिकारी ही कर रहे हैं। कई सरकारी कार्यालयों में बायोमीट्रिक हाजिरी की व्यवस्था को बाधित करने का प्रयास किया जा रहा है। इतना ही नहीं, क्षेत्रीय कार्यालयों में जहां आधार आधारित बायोमीट्रिक हाजिरी नहीं है, वहां कर्मचारी अपने हाथ की अलग-अलग उंगलियों का इस्तेमाल कर दूसरे कर्मियों व पदाधिकारियों की हाजिरी बना रहे हैं।

मुख्य सचिव ने कार्रवाई का दिया निर्देश

राज्य के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने अपने पत्र में इन गड़बड़ियों का जिक्र किया है और इसे अविलंब दुरुस्त करने को कहा है। इस बाबत उन्होंने राज्य के सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव, डीजीपी, विभागाध्यक्ष, सभी प्रमंडलीय आयुक्त, सभी डीएम और जिलों के एसएसपी को पत्र लिखकर गड़बड़ी रोकते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

मशीन ठीक करने आए प्रतिनिधियों के साथ अभद्रता

मुख्य सचिव ने अपने पत्र में लिखा है कि राज्य के मुख्यालय एवं संबद्ध कार्यालयों में आधार आधारित बायोमीट्रिक हाजिरी बनाए जाने की व्यवस्था हाल में शुरू की गई है। कई विभागों से ऐसी सूचना प्राप्त हुई है कि कुछ पदाधिकारी व कर्मियों द्वारा बायोमीट्रिक हाजिरी प्रणाली को बाधित करने का असफल प्रयास किया जा रहा है। जब बायोमीट्रिक हाजिरी के लिए लगाई गई मशीनों की जांच करने आपूर्तिकर्ता या उनके प्रतिनिधि जा रहे हैं, तो उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। यह अवांछनीय व सरकारी सेवकों के आचरण के प्रतिकूल है। इससे सरकार की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव तो पड़ता ही है, नई व्यवस्था को लागू करने में भी कठिनाई होती है।

बायोमीट्रिक उपिस्थति की होगी नियमित मानीटरिंग

मुख्य सचिव ने संबंधित विभागों के सचिवों, अध्यक्षों व जिलों के संबंधित कार्यालय प्रभारियों से बायोमीट्रिक हाजिरी की व्यवस्था की नियमित निगरानी और मानीटरिंग करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही औचक निरीक्षण करने को भी कहा है। गड़बड़ी रोकते हुए ऐसा करने वालों पर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश भी मुख्य सचिव ने दिया है। इसके साथ ही बायोमीट्रिक हाजिरी की व्यवस्था के तहत सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को नियमित उपिस्थति दर्ज कराने को कहा गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

सरकारी कैलेंडर पर मंत्री ने परिवार के साथ छपवाई फोटो, RJD ने साधा निशाना

बिहार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग मंत्री संजय सिंह एक बार फिर से चर्चा में…

1 घंटा ago

वंदे भारत में दही में मिला कीड़ा, IRCTC पर 10 लाख और कैटरर पर 50 लाख का जुर्माना

भारतीय रेल मंत्रालय ने वंदे भारत ट्रेन में सफर के दौरान दही में कीड़े मिलने…

2 घंटे ago

LPG की मार से जीविका दीदियां दिलाएंगी राहत; IIT मुंबई, दिल्ली इस प्रोजेक्ट में सहयोग देगा

ईरान-इजराइल वार से उत्पन्न एलपीजी क्राइसिस के बीच समस्या के समाधान निकालने का जिम्मा जीविका…

4 घंटे ago

दिली ख्वाहिश है कि नीतीश के बेटा मुख्यमंत्री बनें, बोले अनंत सिंह- निशांत सीएम मटेरियल

नीतीश कुमार के बाद बिहार का अगला मुख्यमत्री कौन होगा? अभी इसपर संशय बरकरार है।…

4 घंटे ago

मौलाना मजहरुल हक टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज समस्तीपुर के छात्र मेराज आलम ने राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण व रजत पदक

समस्तीपुर : मौलाना मजहरुल हक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के सचिव मो. अबू सईद ने जानकारी…

7 घंटे ago

समस्तीपुर नगर निगम में बिना लेवलिंग व मानकों के बन रहे नाले, जनहित के पैसे का हो रहा ‘बंदरबांट’

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम से शहर में निर्माण योजनाओं में अब तक जितने कार्य…

8 घंटे ago