Bihar

BPSC परीक्षा में इन टिप्स से ला सकते हैं बेहतर मार्क्स, 150 प्रश्नों को 120 मिनट में करना होगा हल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

BPSC 67th PT Exam : बीपीएससी की 67वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 30 सितंबर को आयोजित हो रही है. इसमें बेहतर प्रदर्शन करने के लिए सजगता बहुत जरूरी है. खुद को परीक्षा हॉल में अपने आपको शांत और एकाग्रचित रखें. कुछ भी नया न पढ़ें और न कुछ सोचने में समय गवाएं. सोचने से ध्यान बंटने का खतरा रहता है. इसलिए परीक्षा से पहले छोटी-छोटी तैयारियों पर भी ध्यान दें.

सेंटर पर समय से पहले पहुंचें

परीक्षा सेंटर पर समय से पहले पहुंचें. एटमिट कार्ड, पहचानपत्र, पेन आदि पहले से अपने पास रखें. सेंटर पर लेट न पहुंचें क्योंकि इससे आपकी एकाग्रता भंग हो सकती है. परीक्षा के आखिरी समय में अपनी सेहत का ख्याल रखना भी जरूरी है. इसीलिए समय पर सोएं, समय पर अच्छा खाना खाएं और तनाव बिल्कुल भी न लें.

प्रश्न न छोड़ें

परीक्षा में प्रश्नों को समझ कर उत्तर दें. कोई भी प्रश्न न छोड़ें. आप जिस प्रश्न को आसान मानते हैं, उसे पहले हल करें. इसके बाद मध्यम को. सबसे कठिन प्रश्न अंतिम समय के लिए छोड़ दें, लेकिन उन प्रश्नों को भी आपको हल करना होगा. इसके लिए टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखें.

कठिन प्रश्न ही दिला सकते हैं बेहतर स्कोर

परीक्षा में 150 प्रश्नों को 120 मिनट में हल करना होगा. इसलिए आप टाइम का ख्याल रखते हुए सभी प्रश्नों को समझ कर जवाब दें. आप किसी भी सवाल को नजर अंदाज नहीं कर सकते हैं. कठिन प्रश्न ही आपको बेहतर स्कोर दिला सकते हैं. हॉल में परेशानी या तनाव हो सकता है, लेकिन नहीं घबराएं और हार न मानें. लक्ष्य को याद रखना चाहिए. अपनी तैयारियों पर विश्वास रखें, दृढ़ रहें.

अगर कोई प्रश्न का आंसर नहीं आ रहा है, तो ध्यान से उसे तीन-चार बार पढ़ें. इससे आपके दिमाग में पढ़ा हुआ विषय याद आने लगेगा और आप आंसर के करीब पहुंच सकते हैं. अंतिम समय में विभिन्न विषयों के तैयार नोट्स को देख लें. महत्वपूर्ण प्रश्नों से संबंधित नोट्स पर अधिक समय दें. नयी पुस्तक या नया टॉपिक पर बिल्कुल ध्यान न दें. रिवाइज जरूर कर लें.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

6 मिनट ago

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड ने इंटर व मैट्रिक परीक्षा 2027 के लिए बढ़ाई फॉर्म भरने की तिथि, 31 अक्टूबर तक का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में…

43 मिनट ago

कंटेनर में छिपाकर रखी गई शराब लोड चारों Scorpio हो सकती है चोरी की, लगा है फर्जी नंबर प्लेट

समस्तीपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर शंकर चौक के पास उत्पाद विभाग की टीम…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में मिलावटी मसाला बनाने वाले उद्योग पर छापेमारी, दो गोदाम और एक मिल सील

समस्तीपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव में गुरुवार की दोपहर मिलावटी मसाला तैयार…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

11 घंटे ago