Bihar

मां को बचाने गया मनरेगा तकनीकी सहायक बेटा गंडक नदी में डूबा, नहाने के दौरान हुआ हादसा

बिहार के पूर्वी चंपारण में गंडक नदी में नहाने के दौरान मां और बेटा डूब गए. मां को किसी तरह बाहर निकाल लिया गया, लेकिन बेटे का अभी तक पता नहीं चल सका है. यह घटना जिले के डुमरिया में गोपालगंज के तरफ घाट के पास की बताई जा रही है. एनडीआरएफ की टीम डूबे युवक की तलाश कर रही है.

डूब रही मां को बचाने में युवक खुद लापताः 

डुमरिया में गंडक नदी में डूब रही मां को बचाने गया बेटा भी डूब गया. इस घटना में मां को तो बचा लिया गया, लेकिन बेटे की तलाश अबतक जारी है. युवक को एनडीआरएफ की टीम तलाश रही है. वहीं मां की स्थिति गंभीर बनी हुई है. उन्हें गोपालगंज के नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद कोटवा प्रखंड के बीडीओ मौके पर पहुंचे हैं. लापता युवक की पहचान शुभम कुमार के रूप में हुई है, जो अपनी मां को गंडक नदी में स्नान कराने ले गया था. घटना गोपालगंज जिला के तरफ के घाट के पास की बतायी जा रही है.

समस्तीपुर का रहने वाला है शुभमः

लोगों ने बताया कि शुभम कुमार कोटवा प्रखंड में तकनीकी सहायक के रूप में पदस्थापित हैं और वह समस्तीपुर के रहने वाले हैं. शुभम कोटवा में ही भाड़ा के मकान में रहते हैं. तीन दिन पूर्व शुभम की मां उसके पास कोटवा आई थीं. शुभम अपनी मां को उत्तरवाहिनी गंडक नदी में स्नान कराने भाड़े के स्काॅर्पियो से ले गए थे. स्नान के दौरान शुभम की मां को नदी की गहराई का पता नहीं चला और वह नदी में डूबने लगी. उन्हें बचाने के लिए शुभम नदी में उतरा और वह मां को बचाने की कोशिश में खुद डूबने लगा. स्थानीय लोगों ने मां बेटे को डूबता देख बचाने की कोशिश की. मां को निकाल लिया गया, लेकिन शुभम लापता हो गया.

गंभीर हालत में मां अस्पताल में भर्तीः

घटना की जानकारी मिलने के बाद कोटवा बीडीओ मौके पर पहुंचे. स्काॅर्पियो चालक से घटना की जानकारी ली जा रही है. मौके पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम लापता शुभम की तलाश में लगी हुई है. अभी तक शुभम का कोई पता नहीं चला है. नदी में डूबने के कारण मां की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

4 घंटे ago

लापरवाही छोड़ें नहीं तो होगा खतरा, समस्तीपुर में RPF जवानों ने लोगों को किया जागरूक

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट समस्तीपुर ने यात्रियों को जागरूक करने के लिए…

9 घंटे ago

चकनूर गोलीकांड में जख्मी युवक के दोनों दोस्त हुए फरार, गतिविधि संदिग्ध, दोनों पर पहले से भी दर्ज है अलग-अलग FIR

एक दोस्त चार्जशीटेड तो एक था वांटेड, गोली चलने वाले घटनास्थल को लेकर भी अब…

11 घंटे ago