Bihar

लालू यादव 12वीं बार होंगे आरजेडी के सुप्रीमो, राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए नामांकन आज

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव बुधवार को 12वीं बार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे। लालू आरजेडी अध्यक्ष चुनाव के लिए बुधवार को नामांकन करेंगे और इसी दिन वे निर्विरोध निर्वाचित हो जाएंगे। क्योंकि इस पद के लिए कोई और नेता नामांकन नहीं करने वाला है। हालांकि 10 अक्टूबर को लालू प्रसाद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की विधिवत घोषणा की जाएगी और प्रमाण पत्र मिलेगा। बुधवार से ही राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी।

आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, पार्टी के राष्ट्रीय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी उदय नारायण चौधरी और सहायक राष्ट्रीय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी चित्तरंजन गगन दिल्ली पहुंच चुके हैं। 5 जुलाई 1997 को आरजेडी की स्थापना हुई थी और तबसे इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ही हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन को लेकर मंगलवार को राष्ट्रीय परिषद सदस्यों की अंतिम सूची का प्रकाशन केन्द्रीय कार्यालय दिल्ली, केन्द्रीय कैम्प कार्यालय पटना और सभी राज्यों के राज्य कार्यालयों में कर दिया गया। हालांकि 9 अक्टूबर को नई दिल्ली स्थित एनडीएमसी के कन्वेंशन सेंटर में निवर्तमान राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी जिसमें राष्ट्रीय परिषद की बैठक एवं पार्टी के खुले अधिवेशन में रखे जाने वाले प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस पर समस्तीपुर पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों को किया गया नमन, दी गयी श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कर्तव्य…

4 घंटे ago

बिहार में MLC को कितनी मिलती है सैलेरी? जानिए पावर, अधिकार और सुविधाएं

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…

23 घंटे ago

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

2 दिन ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

2 दिन ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

2 दिन ago