Bihar

कुछ ही महीनों में CM बनेंगे तेजस्वी, नीतीश छोड़ेंगे पद: RJD प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद ने उजागर किया नीतीश-लालू की डील

राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. राजद नेता ने कहा कि ‘देश नीतीश कुमार का इंतजार कर रहा है और बिहार तेजस्वी यादव का इंतजार कर रहा है. उन्होंने आगे कहा कि उन्हें ऐसा लगता है कि 2023 तक नीतीश कुमार तेजस्वी यादव को बिहार की सत्ता सौंप देंगे.

‘तेजस्वी यादव का इंतजार कर रहा बिहार’

बता दें कि राजद के वरीय नेता जगदानंद सिंह ने ये बातें एक निजी टीवी चैनल से बात करते हुए कहा है. उन्होंने 2024 में तेजस्वी यादव को सत्ता सौंपने के एक सवाल पर कहा कि पूरा देश नीतीश कुमार का इंतजार कर रहा है. जबकि बिहार तेजस्वी यादव का. उन्होंने आगे कहा कि उन्हें लगता है कि 2022 के बाद ही यानी 2023 में नीतीश कुमार तेजस्वी यादव को सत्ता सौंप देंगे. राजद के प्रदेश अध्यक्ष के इस बयान के बाद से बिहार के सियासी गलियारे में नई बहसबाजी शुरू हो गयी है.

‘2022 में ही निपट जाएंगे नीतीश’

जगदानंद सिंह के इस बयान पर बीजेपी प्रवक्ता अरविंद सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि जगदा बाबू 2022 में ही नीतीश कुमार को निपटा देंगे. उन्होंने कहा कि राजद के लोग तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने की कोशिश में लगे हुए हैं. बीजेपी नेता ने आगे कहा कि अगर जगदा बाबू को लगता है कि देश नीतीश कुमार का इंतजार कर रहा है, तो वे लालू यादव को ही पीएम बनावा दें.

‘RJD-JDU के बीच कोई समझौता ज़रूर हुआ होगा’

राजद प्रदेश अध्यक्ष के इस बयान पर बीजेपी नेता शाहनवाज़ हुसैन ने कहा कि ‘अगर जगदानंद सिंह ये बात कह रहे हैं, तो इसका मतलब यह है कि RJD-JDU के बीच कोई समझौता ज़रूर हुआ होगा. बीजेपी नेता ने आगे कहा कि जगदा बाबू राजद के बड़े नेता हैं. ऐसे बयान से साफ होता है कि दोनों दलों के बीच जरूर एग्रीमेंट हुआ है. इसका मतलब है कि 2022 के अंत तक बिहार में फिर से सरकार बदलेगी. नीतीश जी के बयान से भी ऐसा ही मतलब निकलता है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

4 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

4 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

4 घंटे ago

भरण-पोषण के 20 मामलों का मौके पर निपटारा, 10 में अगली तिथि का नोटिस

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण…

4 घंटे ago