तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चन्द्र शेखर राव और सीएम नीतीश कुमार की मुलाक़ात को लेकर बीजेपी ने बड़ा हमला बोला है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि केसीआर नीतीश जी को यह सिखाने के लिए बिहार आए थे कि बिहार को पीएफआई युक्त और हिंदू मुक्त कैसे बनाया जाए, जैसे तेलंगाना और हैदराबाद में ‘सर तन से जुदा’ का कार्यक्रम चल रहा है।
आपको बता दें, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चन्द्र शेखर राव बुधवार को पटना पहुंचे थे। KCR ने पटना पहुंचकर सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से मुलाक़ात की थी। लेकिन ये मुलाक़ात बीजेपी को रास नहीं आ रही है और पार्टी की तरफ से लगातार कई विवादित बयान सामने आ रहे हैं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का ये कहना है कि ने केसीआर नीतीश जी पाठ पढ़ाने आए थे।
दरअसल, गिरिराज सिंह बीजेपी के पहले नेता नहीं है, जिन्होंने के. चन्द्र शेखर राव और नीतीश कुमार की मुलाक़ात पर हमला बोला है। इससे पहले बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा था कि ये मुलाक़ात केवल एक कॉमेडी शो है। इससे किसी को कोई फायदा नहीं होने वाला है।
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…