बिहार में कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवालों के बीच वैशाली से चौंकाने वाली खबर आई है। यहां जेल में सजा काट रहे कैदी ने सरकारी अस्पताल को ही कोठा बनाकर रख दिया। सजायाफ्ता एक कैदी ने अस्पताल के कैदी वार्ड में कॉलगर्ल बुलाई और उसके साथ वहीं पर रंगरेलियां मनाने लग गया। तभी अचानक एसएचओ आ धमके और उसकी पोल खुल गई। पुलिस ने कॉल गर्ल, वार्ड बॉय समेत कई लोगों को हिरासत में लिया है।
जानकारी के मुताबिक वैशाली सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में वार्ड कर्मियों की मिलीभगत से सजायाफ्ता कैदी रंगरेलियां मना रहा था। बताया जा रहा है कि उसने दूसरे राज्य से लड़की बुलाई थी और वार्ड ही उसके साथ रंगरेलियां मनाने लगा। तभी करताहा के एसएचओ प्रवीण कुमार अचानक वहां आ धमके और उसकी पोल खुल गई।
दरअसल, एसएचओ प्रवीण कुमार लूट के एक मोबाइल को ट्रेस कर रहे थे। तभी वे लोकेशन के आधार पर अस्पातल पहुंच गए। इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को मिली। इसके बाद मंगलवार रात सदर SDPO ने कॉल गर्ल, वार्ड बॉय समेत कई लोगों को हिरासत में ले लिया। आगे की कार्रवाई जारी है।
वार्डकर्मियों की मिलीभगत से चल रहा था खेल
बताया जाता है कि कैदी वार्ड के कर्मियों की मिलीभगत से सजायाफ्ता कैदी बाहर से मंगवाई गई युवती के साथ रंगरेलियां मना रहा था. इधर लूट की एक मोबाइल के लोकेशन की जांच करते पहुंचे करताहां के थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार जब कैदी वार्ड पहुंचे तो वहां का नजारा देख सन्न रह गए. उन्होंने इसकी सूचना सदर एसडीपीओ को दी. एसडीपीओ ओमप्रकाश ने गुरुवार की अल सुबह भारी पुलिस बल के साथ सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में छापेमारी की. वहां से पांच पुलिसकर्मी, एक स्वास्थ्य कर्मी व एक लड़की को हिरासत में लिया है. पुलिस सभी से से पूछताछ कर रही है. हालांकि फिलहाल एसडीपीओ ओमप्रकाश ने अभी इस मामले में कुछ बताने से इनकार किया है.
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…