Bihar

बिहार के इस सदर अस्पताल में कैदी के लिये कॉ’लगर्ल की सुविधा, सरकारी हॉस्पिटल को अपराधी के लिए बना दिया को’ठा

बिहार में कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवालों के बीच वैशाली से चौंकाने वाली खबर आई है। यहां जेल में सजा काट रहे कैदी ने सरकारी अस्पताल को ही कोठा बनाकर रख दिया। सजायाफ्ता एक कैदी ने अस्पताल के कैदी वार्ड में कॉलगर्ल बुलाई और उसके साथ वहीं पर रंगरेलियां मनाने लग गया। तभी अचानक एसएचओ आ धमके और उसकी पोल खुल गई। पुलिस ने कॉल गर्ल, वार्ड बॉय समेत कई लोगों को हिरासत में लिया है।

जानकारी के मुताबिक वैशाली सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में वार्ड कर्मियों की मिलीभगत से सजायाफ्ता कैदी रंगरेलियां मना रहा था। बताया जा रहा है कि उसने दूसरे राज्य से लड़की बुलाई थी और वार्ड ही उसके साथ रंगरेलियां मनाने लगा। तभी करताहा के एसएचओ प्रवीण कुमार अचानक वहां आ धमके और उसकी पोल खुल गई।

दरअसल, एसएचओ प्रवीण कुमार लूट के एक मोबाइल को ट्रेस कर रहे थे। तभी वे लोकेशन के आधार पर अस्पातल पहुंच गए। इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को मिली। इसके बाद मंगलवार रात सदर SDPO ने कॉल गर्ल, वार्ड बॉय समेत कई लोगों को हिरासत में ले लिया। आगे की कार्रवाई जारी है।

वार्डकर्मियों की मिलीभगत से चल रहा था खेल

बताया जाता है कि कैदी वार्ड के कर्मियों की मिलीभगत से सजायाफ्ता कैदी बाहर से मंगवाई गई युवती के साथ रंगरेलियां मना रहा था. इधर लूट की एक मोबाइल के लोकेशन की जांच करते पहुंचे करताहां के थानाध्‍यक्ष प्रवीण कुमार जब कैदी वार्ड पहुंचे तो वहां का नजारा देख सन्‍न रह गए. उन्‍होंने इसकी सूचना सदर एसडीपीओ को दी. एसडीपीओ ओमप्रकाश ने गुरुवार की अल सुबह भारी पुलिस बल के साथ सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में छापेमारी की. वहां से पांच पुलिसकर्मी, एक स्वास्थ्य कर्मी व एक लड़की को हिरासत में लिया है. पुलिस सभी से से पूछताछ कर रही है. हालांकि फिलहाल एसडीपीओ ओमप्रकाश ने अभी इस मामले में कुछ बताने से इनकार किया है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में होटलों की औचक जांच, घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर प्रशासन सख्त

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) दिलीप कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को शहर के…

2 घंटे ago

जनता दरबार में समस्तीपुर DM ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

समस्तीपुर : जन-समस्याओं के त्वरित समाधान एवं प्रशासन की जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

2 घंटे ago

समस्तीपुर नगर निगम के बजट को लेकर बैठक आयोजित, सदस्यों ने किया पारित

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर में वित्तीय वर्ष 2026-27 का मेयर अनिता राम की अध्यक्षता…

2 घंटे ago

LPG सिलेंडर मिलने में आ रही दिक्कत तो इस नंबर पर करे संपर्क, बिहार सरकार ने कंट्रोल रूम बनाकर हेल्प लाइन नंबर किया जारी

ईरान-इजरायल-अमेरिका वॉर का असर भारत पर पड़ रहा. एलपीजी सिलेंडर क्राइसिस के कारण लोगों के…

3 घंटे ago

सम्राट चौधरी के SDO गोदाम से उठाकर ले गए 4 LPG सिलेंडर? डिप्टी सीएम के ऑफिस ने बताई सच्चाई

राजधानी पटना में रसोई गैस के अवैध उठाव का एक हैरान करने वाला मामला सामने…

5 घंटे ago

महिलाओं का करियर खत्म हो जाएगा, कोई नौकरी भी नहीं देगा; पीरियड्स लीव की याचिका पर सुनवाई से SC का इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को उस जनहित याचिका (PIL) पर विचार करने से साफ इनकार…

7 घंटे ago