Categories: BiharNEWS

पटना एयरपोर्ट पर JDU MLC से मिले 25.50 लाख कैश: IT-ED ने की पूछताछ; 10 दिन में देना होगा पैसों का हिसाब

जदयू MLC दिनेश सिंह को मंगलवार देर शाम इनकम टैक्स और ईडी की टीम ने पटना एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया। उनके पास 25.50 लाख कैश बरामद हुआ है। रेवेन्यू पदाधिकारी सुजाता की देखरेख में पैसों की गिनती की गई। उनके पास कुल 25.50 लाख से अधिक रुपए मिले।

दिनेश सिंह पटना एयरपोर्ट से करीब 3 घंटे बाद बाहर निकले। दिनेश सिंह ने कहा कि उनके पास से कोई पैसा बरामद नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि वो अपना इलाज करवाने गए थे। आयकर विभाग की टीम पटना एयरपोर्ट से एक अटैची सील कर बाहर निकली।आयकर विभाग की टीम के अधिकारियों ने कुछ भी बोलने से किया इनकार।

एमएलसी को 10 दिन में इस पैसे का हिसाब देने की बात कह कर छोड़ दिया गया। वे दिल्ली से वापस पटना लौट रहे थे। गो फर्स्ट की फ्लाइट से 7:00 बजे पटना पहुंचे थे। उसी समय उन्हें पटना एयरपोर्ट पर डिटेन किया गया।

दिनेश सिंह मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं। वे अपने क्षेत्र के कद्दावर नेता हैं। इनकी पत्नी वीणा देवी लोजपा (पारस गुट) की सांसद हैं। वो 2019 के लोकसभा चुनाव में लोजपा के टिकट पर वैशाली की सांसद बनी थीं। इसी साल दिनेश सिंह ने लगातार चौथी बार विधान पार्षद चुनाव में अपना दबदबा कायम रखते हुए जीत दर्ज की थी। उन्होंने RJD प्रत्याशी और बाहुबली माने जाने वाले शंभू सिंह को एकतरफा मुकाबले में भारी अंतर से हराया था। 2003 से ही उनका दबदबा MLC के पद पर रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस पर समस्तीपुर पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों को किया गया नमन, दी गयी श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कर्तव्य…

4 घंटे ago

बिहार में MLC को कितनी मिलती है सैलेरी? जानिए पावर, अधिकार और सुविधाएं

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…

23 घंटे ago

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

2 दिन ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

2 दिन ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

2 दिन ago