Bihar

बिहार के इस लड़के ने घर में बनाई कमाल की इलेक्ट्रिक बाइक, 15 रुपये खर्च पर 150 Km रेंज, दारु पीकर चलाएंगे तो बाइक आगे ही नहीं बढ़ेगी

कहावत है कि काबिलियत उम्र की मोहताज नहीं होती और इस कथन को हकीकत में बदल दिया है बिहार में भागलपुर के एक 16 वर्षीय लड़के ने, जिसने घर पर ही इलेक्ट्रिक बाइक बना डाली। जी हां, राजाराम नामक 16 साल के लड़के ने बिना किसी तकनीती शिक्षा और एक्सपर्ट से मदद लिए बगैर घर में ही इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल का निर्माण कर लिया, जो कि 2 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है और सिंगल चार्ज पर यह 150 किलोमीटर तक चलने में सक्षम है। आज हम आपको राजाराम की इसी अनोखी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल के बारे में बताने जा रहे हैं।

फीचर्स देख हो जाएंगे हैरान

भागलपुर निवासी 16 वर्षीय राजाराम इन दिनों सुर्खियों में है, जिसकी वजह है उसका अनोखा आविष्कार। जी हां, राजाराम द्वारा तैयार इलेक्ट्रिक बाइक में ऐसे-ऐसे फीचर्स हैं, जिनके बारे में आपने सोचा भी नहीं होगा। जी हां, एबीपीलाइव से जुड़े प्रकाश कुमार द्वारा ट्विटर पर शेयर वीडियो में पता चलता है कि इस इलेक्ट्रिक टू-व्हील को राइडर तभी चला पाएगा, जब वह हेलमेट पहना हो। साथ ही अगर राइडर नशे में है तो यह बाइक आगे ही नहीं बढ़ेगी। माना जा रहा है कि राजाराम ने सेंसर के जरिये इस बाइक में ऐसे-ऐसे फीचर्स डाले हैं, जो कि राइडर की सुरक्षा के लिए बेहद अहम हैं।

आपको बता दें कि राजाराम अपने अनोखे इनोवेशन के जरिये समय-समय पर सुर्खियों में रहता है। बेहद मामूली घर और टेक्नॉलजी के अभाव के वाबजूद राजाराम तरह-तरह की इनोवेटिव चीजों के जरिये लोगों के सामने किफायती और सुविधाजनक प्रोडक्ट पेश कर रहा है।

आपको बता दें कि भारत अनोखी प्रतिभाओं का देश हैं, जहां समय-समय पर ऐसे-ऐसे लोग तरह-तरह के प्रोडक्ट का निर्माण करते हैं, जो लोगों के लिए कौतुहल से कम नहीं होते। आने वाले समय में भागलपुर के राजाराम की किस्मत उसे कहां लेकर जाती है, ये देखने और जानने वाला है।

Avinash Roy

Recent Posts

पटना में अपार्टमेंट में घुस कारोबारी को गोली मारी, फायरिंग करते हुए अटल पथ की ओर भागे बदमाश

पटना में शास्त्री नगर थाने के शिवपुरी नाला इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार…

2 घंटे ago

बिहार में घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार, जमीन के मालिकाना हक की अपडेट जानकारी में भी देरी

राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…

11 घंटे ago

RB काॅलेज दलसिंहसराय में ग्रेजुएशन की परीक्षा के दौरान रील्स बनाते धराए छात्र-छात्रा, दोनों को निष्कासित कर पुलिस को सौंपा गया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…

12 घंटे ago

बिहार में SDPO साहब निकले ‘धनकुबेर’, पत्नी और महिला मित्र के नाम 11 प्लॉट खरीदे; महंगी गाड़ियों का भी शौक

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…

14 घंटे ago

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

17 घंटे ago

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाएं दबकर मर गईं; 12 से ज्यादा घायल

बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…

21 घंटे ago