Bihar

निगरानी के हत्थे चढ़ा भ्रष्ट आवास सहायक, 15 हजार रुपए ले रहा था नजराना

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां निगरानी की टीम ने एक आवास सहायक को 15 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। सुबह-सुबह मोकामा प्रखंड कार्यालय में निगरानी की इस कार्रवाई के बाद कार्यालय के अन्य कर्मियों में हड़कंप मच गया है। आरोपी ग्रामीण आवास सहायक के गिरफ्तार करने के बाद निगरानी की टीम उसे अपने साथ पटना लेकर चली गई, जहां पूछताछ के बाद उसे निगरानी की अदालत में पेश किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि मोकामा प्रखंड कार्यालय में ग्रामीण आवास सहायक के पद पर तैनात राजेश कुमार काम कराने के एवज में 15 हजार रुपए की मांग कर रहा था। बार-बार पैसे के लिए दबाव बनाने से परेशान शख्स ने इसकी शिकायत निगरानी में की थी। जांच में आरोप को सही पाने के बाद और गुरुवार को पटना से पहुंची निगरानी की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी आवास सहायक को रंदेहाथ धर दबोचा।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

9 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

17 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

17 घंटे ago