राज्यपाल फागू चौहान की तबीयत अचानक ज्यादा बिगड़ गई है. आनन-फानन में उन्हें आईजीआईएमएस के प्राइवेट वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. आपको बता दें कि वो एक हफ्ते से बीमार चल रहे हैं और उन्हें दो दिनों से हाई फीवर है. प्राइवेट वार्ड में डॉक्टरों की टीम लगातार उनका इलाज कर रही है.
राज्यपाल की तबीयत में हो रहा सुधारः
सूत्रों के मुताबिक गुरुवार की देर रात उन्हें हल्की बेहोशी आई थी, उसके बाद तत्काल उन्हें आईजीआईएमएस में लाया गया है, इससे पहले भी उनका इलाज आईजीआईएमएस में ही चल रहा था. डॉक्टर्स की टीम लगातार उनका इलाज कर रही है. डॉक्टर्स के मुताबिक अब वो होश में है और स्थिति में सुधार हो रहा है.
राज्यपाल को यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शनः
आईजीआईएमएस के अधीक्षक डॉक्टर मनीष मंडल ने बताया कि अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनकी कई तरह की हेल्थ जांच करवाई गई है, जिससे पता चला है कि उन्हें यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन है. जिसका इलाज किया जा रहा है. बता दें कि राज्यपाल फागू चौहान पहले से ही आईजीआईएमएस में ही इलाज कराते आए हैं और इस बार भी उनका इलाज आईजीआईएमएस के डॉक्टर ही कर रहें हैं.
“मॉनिटरिंग के लिए डॉक्टरों की टीम लगाई गई है. कल ही उन्हें यहां लाया गया है. प्राइवेट वार्ड में वो भर्ती हैं. जांच में पता चला कि उन्हें यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन है, इसी का इलाज किया जा रहा है. फिलहाल उनकी हालत में सुधार है”– डॉक्टर मनीष मंडल, अधीक्षक, आईजीआईएमएस
समस्तीपुर : मां की मौत का दर्द अभी आंखों से सूखा भी नहीं था कि…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में सोमवार की सुबह ओपीडी के समय अचानक आभा एप का…
समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…
बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…