Bihar

बिहार के राज्‍यपाल फागु चौहान की तबीयत में सुधार नहीं, एयर एंबुलेंस से भेजे गए दिल्‍ली; बेहोश होने के बाद पटना IGIMS में हुए थे भर्ती

बिहार के राज्यपाल फागू चौहान (Bihar Governor Fagu Chauhan) की तबीयत ठीक नहीं है। गुरुवार को उनके बीमार होने के बाद पटना स्थित इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस (आइजीआइएमएस) में भर्ती कराया गया था। उन्‍हें बुखार और यूरिन इंफेक्शन की शिकायत थी। आइजीआइएमएस में इलाज के बाद अपेक्ष‍ित सुधार नहीं होने पर सतर्कता बरतते हुए राज्‍यपाल को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली रेफर कर दिया गया है।

राज्‍यपाल फागु चौहान को एयर एंबुलेंस से शुक्रवार की सुबह पटना से दिल्‍ली ले जाया गया। बताया जा रहा है कि राज्‍यपाल आइजीआइएमएस में आने के दो दिनों पहले से बुखार से पीड़‍ित थे। उन्‍हें गुरुवार की सुबह आइजीआइएमएस में यूरोलाजी विभागाध्यक्ष डा. राजेश कुमार तिवारी की यूनिट में भर्ती किया गया। उनका पहले से एंजियोप्लास्टी होने के कारण कार्डियोलाजी विभाग के डाक्टरों ने भी देखा।

यूरोलाजी विभागाध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि यूरीन इंफेक्शन होने के कारण हाई फीवर है। उन्हें पहले से ही इंडोक्रायोनोलाजी एवं हृदय रोग की परेशानी है। उन्हें गुरुवार की शाम ही एयर एंबुलेंस से दिल्ली भेजने की तैयारी चल रही थी। हालांक‍ि रात को उन्‍हें पटना में ही रखा गया। शुक्रवार की सुबह उन्‍हें आइजीआइएमएस के डाक्‍टर की निगरानी में दिल्‍ली ले जाया गया।

फागू चौहान साल 2019 से बिहार के राज्यपाल हैं। 74 साल के चौहान मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। उनका जन्म 1948 में यूपी के आजमगढ़ में हुआ था। यूपी के 17वें विधानसभा चुनाव में वह सबसे ज्यादा मतों से जीतने वाले विधायक थे। घोसी विधानसभा सीट से वे रिकॉर्ड 6 बार विधायक रहे।

फागू चौहान बीजेपी के अलावा बसपा, लोक दल समेत अन्य पार्टियों में रह चुके हैं। वे पहली बार 1985 में विधायक बने थे। 1991 में उन्होंने जनता दल से चुनाव लड़ा और जीते। इसके बाद 1996, 2002 और 2007 में भी में भी विधायक बने। 2017 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने बीजेपी के टिकट पर जीत दर्ज की थी। 2019 में उन्हें बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

AEDO परीक्षा को लेकर समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर-दरभंगा और बेतिया से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, यहां चेक करें टाइम टेबल

समस्तीपुर मंडल रेल प्रशासन ने बिहार लोक सेवा आयोग के अंतर्गत आयोजित होने वाली सहायक…

1 घंटा ago

वी विल मिस यू नीतीश जी, करोड़ों दिलों को रूला दिया; सीएम के इस्तीफे से पहले मांझी भावुक हुए

नीतीश कुमार के सीएम पद से इस्तीफे से पहले केंद्रीय मंत्री और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा…

2 घंटे ago

AEDO परीक्षा से पहले बीपीएससी का अहम नोटिस, समस्तीपुर जिले के एक केंद्र में हुआ अहम बदलाव

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आगामी परीक्षा को लेकर उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश…

3 घंटे ago

लैंड फॉर जॉब मामले में लालू परिवार को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने FIR रद्द करने की अपील खारिज की

लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में सुप्रीम कोर्ट ने लालू यादव की उस याचिका को…

4 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में अंबेडकर जयंती पर संगोष्ठी, शिक्षा और समानता के संदेश पर जोर

समस्तीपुर : समस्तीपुर के वीमेंस कॉलेज में सोमवार को राजनीति विज्ञान विभाग के तत्वावधान में…

7 घंटे ago

कल 14 अप्रैल को अम्बेडकर जयंती पर समस्तीपुर में निकलेगी भव्य शोभायात्रा, तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक सम्पन्न

फाइल फोटो समस्तीपुर : भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के…

7 घंटे ago