मधेपुरा काॅल’गर्ल प्रकरण का पर्दाफाश, शिवदीप लांडे ने DSP को दी क्लीन चिट, वीडियो वायरल करने वाले अधिकारी पर कार्यवाई

मधेपुरा एसपी के मोबाइल चोरी और कालगर्ल कनेक्शन का ‘सिंघम’ डीआइजी शिवदीप लांडे ने बुधवार को पर्दाफाश किया। मामले में मधेपुरा के डीएसपी मुख्यालय अमरकांत चौबे को कालगर्ल कनेक्शन पर क्लिनचिट दी गई, जबकि मोबाइल चोरी में लापरवाही बरतने के आरोप में पद से हटाने व विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की गई है।

इस मामले में पकड़ायी एक महिला के बयान का वीडियो वायरल करने के मामले में मधेपुरा के सदर एसडीपीओ अजय नारायण यादव को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की गई है।वहीं इस मामले में मधेपुरा टेक्निकल सेल के धीरेंद्र व प्रभात एवं सहरसा थाना के पुअनि ब्रजेश कुमार चौहान, टेक्निकल सेल के अमर कुमार, जवान अमरेंद्र सिंह, इंदू कुमारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। सहरसा व मधेपुरा के सदर थानाध्यक्ष के खिलाफ जांच का आदेश दिया गया है। आरोपित महिला की गिरफ्तारी का भी आदेश दिया गया है।

क्या है पूरा मामला:

ज्ञात हो कि तीन सितंबर को इंटरनेट मीडिया पर एक महिला का वीडियो वायरल हुआ जिसमें वो मधेपुरा के एक डीएसपी के घर से एसपी का फोन चोरी करने की बता रही है। इसके साथ ही उस अधिकारी के साथ कई अन्य पुलिसकर्मी पर कालगर्ल मंगवाने और पैसा नहीं देने पर मोबाइल चोरी करने सनसनीखेज आरोप यह लगाती दिख रही है। इस वीडियो के वायरल होते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गयी। आनन-फानन में डीआइजी ने पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर मामले की जांच शुरू करवायी।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

10 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

18 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

18 घंटे ago