Bihar

बिहार: दो छात्रा के लिए अखाड़ा बनी सड़क:दोनों के बीच हुई मारपीट, एक-दूसरे का बाल भी खींचती रही; थप्पड़ भी जड़े

बिहार के छपरा जिले में एक कोचिंग के सामने दो लड़कियां आपस में मारपीट करने लगी। दोनों एक-दूसरे पर चुगली करने का आरोप लगाते हुए एक दूसरे के बाल खींचकर थप्पड़ जड़ रहीं हैं। वहां मौजूद लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सामने आया है।

घटना परसा थाना क्षेत्र के दरोगा राय चौक के समीप की है। दोनों छात्राएं चेतन परसा कोचिंग में पढ़ती है। मारपीट की यह घटना शुक्रवार को हुई है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि दोनों छात्राएं एक-दूसरे को थप्पड़ मारती है। इसके बाद बाल पकड़कर भी खींचने लगती है। दोनों आपस में अपशब्द भी जमकर कहती दिख रहीं है।

करीब 10 मिनट तक लड़ाई चलती रही

सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग कैप्शन के साथ म्यूजिक लगा कर वीडियो को शेयर कर रहे हैं। छात्राओं को सरेआम सड़क पर मारपीट होते देख मौके पर भीड़ जमा हो गई। करीब 8 से 10 मिनट तक मारपीट के दौरान छात्राओं के बीच जमकर लड़ाई होती रही।

छात्रों ने दोनों को अलग किया

लड़ाई को शांत कराने पहुंचे लड़कियों का कहना था कि दोनों एक-दूसरे पर चुगली करने का आरोप लगा रही थी। वहां मौजूद छात्रों ने दोनों लड़कियों को ताकत लगाकर अलग किया। झगड़ा को शांत कराया। स्थानीय लोगों के अनुसार कोचिंग गली में आए दिन विवाद और मारपीट होती रहती है। लेकिन, इस पूरे मामले पर कोचिंग प्रबंधन मौन है। कुछ भी बोलने से इनकार कर रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

कॉमफेड की निविदा में बढ़ी ईएमडी पर उठे सवाल, ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹28.64 करोड़ किए जाने पर समीक्षा की मांग

समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…

3 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

9 घंटे ago