Bihar

जीतनराम मांझी की पार्टी के प्रवक्ता दानिश रिजवान पर रेप का आरोप, FIR दर्ज; पुलिस DNA जांच करेगी

झारखंड की रहने वाली एक अनुसूचित जनजाति की महिला ने सचिवालय थाने में गुरुवार को हिंदुस्तानी आवामी मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव दानिश रिजवान पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला को एक दस साल का पुत्र भी है। आरोप है कि यह पुत्र भी दानिश रिजवान का है। महिला की गुहार पर पुत्र का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। सचिवालय एएसपी काम्या मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। वहीं, दानिश रिजवान ने कहा कि उन्हें इस मामले के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। वे हर तरह की जांच के लिए तैयार हैं।

2011 की बताई जा रही घटना

प्राथमिकी में लिखे आरोपों के अनुसार, महिला वर्ष 2011 में पटना आई थी। यहां उसकी मुलाकात दानिश रिजवान से हुई। तब वे एक टीवी चैनल में कार्यरत थे। महिला अपना काम खत्म कर रांची जाने के लिए पटना जंक्शन पर आई। वहां कुछ असामाजिक तत्व उसे परेशान करने लगे और उस वक्त रांची के लिए कोई ट्रेन भी नहीं थी। तब वह स्टेशन से बाहर आई, जहां दानिश खड़े थे।

वे उसे सचिवालय इलाके के एक फ्लैट में लेकर गए, जहां दो प्लेट खाना मंगवाया। जब महिला ने वह खाना खाया तो उसे चक्कर आने लगा। तभी दानिश ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला का दावा है कि घटना के वक्त वह पूरी तरह बेहोश नहीं थी। उसने हाथ-पैर भी झटका, लेकिन शरीर की शक्ति क्षीण हो गई थी। इसी का फायदा उठाकर दानिश ने उसके साथ गलत काम किया।

जेल में पता चला, वह गर्भवती है

महिला के अनुसार, पटना में उसका किसी से ज्यादा संपर्क नहीं था। यही कारण था कि घटना की अगली सुबह वह रांची के लिए रवाना हो गई। इसके बाद वह रांची एसएसपी से मिलने पहुंची थी। वहां पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जेल जाने के एक महीने बाद उसे मालूम हुआ कि वह गर्भवती है। उसने बच्चे को जन्म दिया। महिला का दावा है कि यह बच्चा दानिश रिजवान से हुआ। मामला अनुसूचित जाति की महिला से जुड़ा होने की वजह से पुलिस गहनता से छानबीन कर रही है।

बढ़ सकती हैं दानिश की मुश्किलें

एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, डीएनए जांच कराने के लिए दानिश रिजवान को नोटिस भेजा जाएगा। वे जांच कराने के लिए तैयार हुए थे तो सच सामने आ जाएगा। यदि वे जांच नहीं कराते हैं तो महिला के बयान को सत्य मानकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

8 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

17 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

17 घंटे ago