बिहार के दानापुर में बड़ा हादसा, 55 लोगों से भरी नाव गंगा नदी में पलटी, 12 लापता

बिहार के दानापुर में गंगा नदी में एक नाव डूबने से बड़ा हादसा हो गया है. नाव में करीब 50-55 लोग सवार थे. दानापुर के एसडीएम ने बताया कि 12 लोग लापता बताए जा रहे हैं. सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा रविवार को हुआ. गंगा में नाव पटलने की सूचना मिलने पर प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे. नाव में सवार करीब 55 लोगों में से ज्यादातर लोग बाहर निकलने में कामयाब रहे लेकिन 12 लोग नदी में डूब गए. सर्च ऑपरेशन में अभी तक किसी को बरामद नहीं किया जा सका है.

मनेर थाना के शेरपुर में हुए नाव हादसे में डूबे लोगों की तलाश रात में भी की गई लेकिन किसी का सुराग नहीं लग पाया. लापता लोगों के घर में लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है. एनडीआरएफ की टीम में गंगा नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं. बताया जा रहा है कि नाव में क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे. रविवार शाम सवारियों से भरी ओवरलोड नाव गंगा नदी में एक अन्य नाव से टकरा गई. इसकी वजह से ये हादसा हुआ.

स्थानीय लोगों ने बताया कि मनेर के शेरपुर के पास गंगा नदी में यात्रियों से भरी नाव डूबने से करीब 15-20 लोग लापता हो गए हैं. जबकि आधिकारिक रूप से लगभग 12 लोग लापता बताए जा रहे हैं. बताया जाता है कि गंगा पार कर शाहपुर थाना क्षेत्र के दाउदपुर के रहने वाले लोग अपने मवेशियों का चारा लाने के लिए रोज जाते थे और रविवार को भी चारा लाने के लिए गए थे लेकिन लौटते वक्त नाव गंगा की मुख्य धारा में पड़ गई और नाव पलट गई. नाव पर पुरुष के साथ साथ महिलाएं और बच्चे भी सवार थे.

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

10 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

18 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

19 घंटे ago