सेना का मेजर बता CISF की महिला कॉन्स्टेबल से किया बला’त्कार, 28 लाख रुपये भी ठगे; आरोपी बिहार से गिरफ्तार

दिल्ली में 28 वर्षीय एक व्यक्ति ने खुद को भारतीय थल सेना का अधिकारी बताकर शादी करने के बहाने कथित तौर पर सीआईएसएफ की एक महिला कॉन्स्टेबल से बलात्कार किया। इसके साथ ही उसके रिश्तेदार को सरकारी नौकरी दिलाने का वादा करके 28 लाख रुपये भी ठग लिए।

अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि आरोपी दीपक कुमार, उसके परिवार के सदस्यों और कम से कम 30 अन्य लोगों ने उसे गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम को कमरे में बंद कर दिया और अधिकारियों पर हमला भी किया, लेकिन अंतत: आरोपी को पकड़ लिया गया।

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की महिला कॉन्स्टेबल ने अपनी शिकायत में कहा कि वह मैट्रिमोनियल वेबसाइट के माध्यम से आरोपी दीपक कुमार के संपर्क में आई। दीपक ने उसे बताया था कि वह भारतीय थल सेना में मेजर है।

अश्लील वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल

पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उससे बलात्कार किया और उसके रिश्तेदारों को सेना व बिहार पुलिस में नौकरी दिलाने का झूठा वादा करके 28 लाख रुपये भी ठग लिए। दीपक ने शारीरिक संबंध बनाते समय वीडियो बना ली और उसी के आधार पर महिला को ब्लैकमेल करने लगा।

डीसीपी (क्राइम ब्रांच) राजेश देव ने कहा कि दिल्ली के बिंदापुर की पुलिस टीम को पता चला कि आरोपी बिहार में है, जिसके बाद वह उसे गिरफ्तार करने के लिए वहां पहुंची, लेकिन उसने अपने परिवार के सदस्यों और 30 से 40 अन्य लोगों के साथ पुलिस टीम पर हमला कर उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया और उनकी पिटाई की।

आरोपी बिहार के हजारीबाग से गिरफ्तार

डीसीपी ने कहा कि तकनीकी निगरानी के आधार पर पता चला कि वह हजारीबाग में है। एक सितंबर को जब हमारी क्राइम ब्रांच की टीम वहां पहुंची तो आरोपी ने फिर से वही चाल चली। उसने गिरफ्तारी से बचने के लिए जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया, जिसके बाद 30-40 लोग वहां जमा हो गए। उन्होंने करीब दो घंटे तक पुलिस टीम को रोकने की कोशिश की, लेकिन स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी दीपक को पकड़ लिया गया।

साइंस ग्रेजुएट है आरोपी दीपक

डीसीपी के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर इनाम की घोषणा की थी, क्योंकि वह दिल्ली और बिहार में तीन अन्य आपराधिक मामलों में वॉन्टेड था। अदालत ने उसे फरार अपराधी घोषित कर रखा था। महिला की शिकायत के आधार पर दीपक पर द्वारका के बिंदापुर थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 , 506 और 406 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि दीपक कुमार बिहार के अरवल जिले का मूल निवासी है। वह साइंस ग्रेजुएट है। सरकारी नौकरी की परीक्षा में सफल नहीं होने के बाद उसने लोगों को ठगना शुरू कर दिया था।

Avinash Roy

Recent Posts

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

39 मिनट ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

51 मिनट ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

11 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

12 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

12 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

12 घंटे ago