नगर निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान, 2 चरणों में 10 और 20 अक्टूबर को होगा चुनाव

बिहार में शहरी निकायों के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है. राज्य निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को बताया कि राज्‍य में नगर निकाय चुनाव की प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी. 10 अक्‍टूबर को राज्‍य में पहले चरण के चुनाव के लिए मतदान होगा. 12 अक्‍टूबर को पहले चरण की मतगणना होगी.

राज्‍य निर्वाचन पदाधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि दूसरे चरण के लिए अधिसूचना 16 सितंबर को होगी. नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान सुबह 7:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक कराया जाएगा. पहले चरण में 37 जिलों के 68 नगर परिषद और 88 नगर पंचायत मिलाकर कुल 3346 वार्ड में मतदान कराया जाएगा। पहले चरण वाले मतदान केंद्रों की संख्या 6965 है.

पहले चरण के लिए 10 अक्टूबर को 156 नगरपालिका क्षेत्रों में मतदान होगा. पहले चरण का नामांकन 10 सितम्बर से 19 सितम्बर तक चलेगा. इसमें कुल 37 जिलों में मतदान होगा. पहले चरण में 3346 वार्इडों में मतदान होगा है. इसकी मतगणना 12 अक्टूबर को होगी. द्वितीय चरण में 16 सितंबर से नामांकन होगा और 20 अक्टूबर को मतदान होगा. मतों की गिनती 22 अक्टूबर को होगी. इस बार 21 नवगठित नगरपालिका में भी चुनाव होंगे.

दूसरे चरण में 23 जिलों में चुनाव कराया जाएगा. दूसरे चरण में 17 नगर निगम, दो नगर परिषद और 49 नगर पंचायत क्षेत्र में चुनाव कराया जाएगा। दूसरे चरण में 1529 वार्ड में मतदान होना है. खास बात है कि सभी बड़े शहरों में चुनाव दूसरे चरण में ही होगा.

नगर निकाय चुनाव के तहत वार्ड पार्षद, उप मुख्‍य पार्षद या उप मेयर और मुख्‍य पार्षद या मेयर पद के लिए मतदान कराया जाएगा. सभी तीन पदों के लिए नगर निकाय वार आरक्षण सूची आयोग ने जारी कर दी है, जिसे आयोग की आध‍िकारिक वेबसाइट (http://sec.bihar.gov.in/) पर जाकर भी देखा जा सकता है. नगर पंचायत और नगर परिषद में वार्ड पार्षद के अलावा मुख्‍य पार्षद और उप मुख्‍य पार्षद का जबकि नगर निगम में मेयर और उप मेयर का चुनाव किया जाएगा.

Avinash Roy

Recent Posts

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

1 घंटा ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

8 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

15 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

16 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

17 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

17 घंटे ago