Bihar

बिहार: चौकीदार बाबू को दारोगा बनने का चढ़ा शौक.. वर्दी पहनी.. पिस्टल खोंसा.. चढ़ाया काला चश्मा, अब हो सकती है कार्रवाई

शौक को पूरा करने के लिए इंसान नफा और नुकसान के बीच फर्क नहीं करता है। यह बात नालंदा में सच साबित होते हुए दिखी। दरअसल नालंदा के एक चौकीदार की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही है। जिसमें उसने दारोगा की वर्दी पहनी है। वर्दी में दो स्टार और कमर में पिस्टल के साथ तस्वीर वायरल होने से चौकीदार की मुश्किलें बढ़ गई है। वर्दी के साथ काला चश्मा पहने हुए चौकीदार का नाम सुमित पासवान (छोटू) है । तस्वीर वायरल होने के बाद सुमित की मुश्किलें बढ़ गई है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई भी हो सकती है।

तस्वीर वायरल होने के बाद बढ़ी मुश्किलें

वायरल तस्वीर में दारोगा की वर्दी पहने हुए चौकीदार हिलसा थाना में पदस्थापित है। चौकीदार सुमित की वर्दी में तस्वीर वायरल होने के बाद तरह-तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। क्रिच में वर्दी, सिर पर टोपी लगाकर सुमित के फोटो खिचवाने का क्या मक्सद था। शौक में फोट खिंचवाया था वर्दी का धौंस दिखाकर अवैध वसूली तो नहीं कर रहा था। वायरल तस्वीर देखने के बाद डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने कहा कि चौकीदार की दारोगा की वर्दी में तस्वीर पर संज्ञान लिया गया है। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

सिर्फ फोटो खिंचाना मकसद या फिर कुछ और : 

तस्वीर देखने से यह प्रतीत हो रहा है, कि चौकीदार किसी पदाधिकारी के साथ ड्यूटी में गया था। वहीं, पर नकली दारोगा बनने का ट्रायल किया है। खैर बात कुछ भी हो, तस्वीर अपने आप में कई तरह के सवाल खड़ा कर रहा है। क्या चौकीदार ने फोटो खिंचवाने के लिए यह हरकत किया या फिर दारोगा के भेष में धौंस दिखाना और वसूली करना आदत है? फिलहाल यह तो जांच का विषय है।

हाल ही में बांका से सामने आया था फर्जी थाना का मामला

बिहार के बांक जिले से हाल ही में एक फर्जी थाना संचालित होने का मामला सामने आया था। जहां पिछले 8 महीने से फर्जी थाना संचालित किया जा रहा था। इतना ही नहीं आपराधिक मामले में मुकदमा दर्ज कराने का डर दिखाकर लोगों से पैसे भी ऐंठे जा रहे थे। ग़ौरतलब है कि बांका जिला मुख्यालय चल रहे फर्जी थाना की किसी को खबर ही नहीं थी। निजी गेस्ट हाउस में यह थाना संचालित किया जा रहा था। पुलिस को जब इस मामले की जानकारी हुई तो आला अधिकारी के भी होश उड़ गए। इतने महीने से फर्जी थाना संचालिच होने के बावजूद किसी को खबर कैसे नहीं हुई।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

5 घंटे ago

ईशांत ह’त्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- दोषियों को फांसी मिले, परिवार को 50 लाख मुआवजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

7 घंटे ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

13 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

16 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

18 घंटे ago