जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने पटना में JDU राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को मात्र पचास सीट पर सिमटा देना है. इसी लक्ष्य को लेकर हम आगे बढ़ेंगे. उन्होंने कहा कि हर JDU का नेता और कार्यकर्ता सतर्क रहे. अगले दो साल तक हमें सतर्क रहने की जरुरत है. नीतीश कुमार ने 50 लाख पार्टी सदस्य बनाने का लक्ष्य रखते हुए सभी से जदयू को मजबूत करने का आह्वान किया.
वहीं बिहार दौरे पर आ रहे गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए सीएम नीतीश ने कहा कि जो लोग बिहार के दौरे पर आ रहे हैं, उनके आने का वक्त क्या है यह देखना चाहिए. उन्होंने पार्टी के सभी नेताओं को आने वाले चुनावों में जदयू को बिहार सहित हर राज्य में मजबूत करने की अपील की.
इसके पहले नीतीश कुमार और अन्य पार्टी नेताओं के जदयू कार्यालय पहुंचने पर उत्साहित कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की. उन्होंने नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री के रूप में देखने को लेकर जमकर नारा लगाया.
बैठक में जदयू अध्यक्ष ललन सिंह सहित कई प्रान्तों से आए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सहित वरीय नेतागण उपस्थित रहे. नीतीश कुमार ने सभी से हालात को लेकर सतर्क रहने और बेहतर तरीके से काम करने की अपील की.
समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…
समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…
समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…
समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…
समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…