Bihar

जिस भवन का उद्घाटन करने पहुंचे सीएम वहां दो रिबन लगे, बीजेपी बोली- इसलिए नीतीश कहलाते हैं रबड़ स्टैंप मुख्यमंत्री

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है। शनिवार को संजय जायसवाल ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा है कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह जी माननीय नीतीश जी को फूलपुर से लोकसभा का चुनाव लड़वा रहे हैं। वैसे तो माननीय जी की इतनी हिम्मत नहीं है कि वह नालंदा से बाहर बिहार में भी कहीं चुनाव लड़ सकें, लेकिन अगर प्रधानमंत्री का सपना देखना है तो फूलपुर से चुनाव जरूर लड़ना चाहिए।

अपने पोस्ट में संजय जायसवाल में आगे लिखा है कि वैसे भी बिहार में अब माननीय नीतीश जी की यह हैसियत रह गई है कि जिस भवन का उद्घाटन करने वह जाते हैं वहां पर दो उद्घाटन का रिबन लगा रहता है। ऊपर वाला रिबन तेजस्वी जी काटते हैं और नीचे वाले रिबन नीतीश जी के हिस्से में आता है। इतिहास की यह पहली घटना होगी कि जब किसी भवन का उद्घाटन मुख्यमंत्री जी करें तो वहीं दूसरा रिबन काटकर उद्घाटन उस विभाग का मंत्री करे। फिर भी मुझसे यह प्रश्न किया जाता है कि मैं माननीय नीतीश जी को रबर स्टैंप मुख्यमंत्री क्यों कहता हूं।

बता दें कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने शनिवार को कहा कि यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इच्छा पर निर्भर है कि अगला लोकसभा चुनाव वे कहां से लड़ना पसंद करेंगे। यूपी के अलावा कई अन्य राज्यों से भी उन्हें चुनाव लड़ने का ऑफर लगातार मिल रहा है। ललन सिंह ने नीतीश कुमार के उत्तर प्रदेश के फूलपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की संभावना को भले ही स्वीकार नहीं किया हो लेकिन खारिज भी नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि फूलपुर और मिर्जापुर के पार्टी कार्यकर्ता भी चाहते हैं कि नीतीश कुमार उनके क्षेत्रों से लोकसभा का चुनाव लड़ें।

Avinash Roy

Recent Posts

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

3 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

4 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

4 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

5 घंटे ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : स्कूल जा रही 17 वर्षीय छात्रा को अगवा कर 5 युवकों ने किया गैंगरे’प, तीन दिनों तक पंचायती चलने के कारण देरी से मामला हुआ उजागर

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही…

5 घंटे ago