बिहार के अलग-अलग जिलों में वज्रपात से 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। शुक्रवार को राज्य के तीन जिलों में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से हुई 8 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरा दुख जताया है और पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।
दरअसल, शुक्रवार को राज्य के विभिन्न जिलों में आई बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से 8 लोगों की मौत हो गई। वज्रपात की चपेट में आने वाले लोगों में गया के 5, जहानाबाद के 2 और औरंगाबाद का एक शख्स शामिल है। सीएम नीतीश कुमार ने मृतकों के आश्रितों को तत्काल चार-चार लाख रुपए अनुदान देने का निर्देश दिया है।
मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि वे बारिश के दौरान पूरी तरह से सतर्कता बरतें और आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। उन्होंने कहा है कि खराब मौसम के दौरान लोग बेवजह घर से बाहर निकलने से बचें।
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…