बिहार की राजधारी पटना में पुलिस द्वारा गिरफ्तार चोर विकास चोरी करता था और उसकी गर्लफ्रेंड सोनी कुमारी चोरी का सामान छिपाने का काम करती थी। बुद्धा कॉलोनी पुलिस ने नून का चौराहा, लोहा पुल की रहने वाली सोनी कुमारी को 56 लाख रुपए के जेवरात के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
सोनी के पिता सुरेश कुमार दास और भाई रोहित कुमार को भी पकड़ा गया है। पालीगंज निवासी विकास ने कई जगहों पर चोरी करने की बात स्वीकार की है। उसकी निशानदेही पर नागेश्वर कॉलोनी के वासुदेव विहार अपार्टमेंट में रहने वाले रिटायर्ड डीआईजी विनोद कुमार चौधरी और पूर्व एमवीआई गिरिश कुमार के घर से चोरी हुए गहने बरामद किये गये। 1.10 किलो सोने के जेवरात और एक किलो चांदी को विकास ने गर्लफ्रेंड सोनी के घर पर छिपाकर रखा था।
सोनी अपनी इच्छा से उन्हें पहनती थी। बाद में उसके भाई रोहित और पिता सुरेश दास जेवरात को रखकर उसे बेच कर लाखों की कमाई करते थे। पुलिस को गिरिश की चोरी गई रिवाल्वर, 10 कारतूस, 1.12 लाख नकदी और अलग-अलग घटनाओं में इस्तेमाल दो बाइक भी मिली।
चोरी के पैसे से विकास ऐश-मौज करता था। गर्लफ्रेंड को कई सारे जेवरात उसने गिफ्ट कर दिये थे। विकास को लग्जरी बाइक पर घूमने का शौक है। उसने 1.82 लाख में एक लग्जरी बाइक खरीदी थी।
सोनी अपने पिता सुरेश और भाई रोहित के साथ मेंहदीगंज थाना इलाके के नून का चौराहा के समीप धीरज यादव के मकान में किराये पर रहती थी। लाखों के गहने देख मकान मालिक दंग रह गये। उन्होंने बताया कि सुरेश ने तीन महीने से उन्हें किराया नहीं दिया। दिखावे के लिये वह ऑटो चलाता था।
भोजपुरी के जाने माने सिंगर एक्टर खेसारी लाल यादव ने कहा है कि राजनीति करने…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के पुरानी पोस्ट आफिस रोड स्थित सेंट्रल बैंक से बुधवार…
समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज समस्तीपुर के छात्र प्रणव कश्यप ने चौथे नेशनल इंवायरनमेंट यूथ पार्लियामेंट…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गाड़ी संख्या 15211 प्लेटफॉर्म…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में प्रोपर्टी डीलर सह सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू…