Bihar

बिहार में बदमाशों के हौसले बुलंद, पुलिस कॉन्स्टेबल का ही दिनदहाड़े कर लिया अपहरण, 12 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली

बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों के हौंसले इस कदर बुलंद है कि उन्होंने शनिवार को बिहार पुलिस के एक कांस्टेबल को ही अगवा कर लिया. इस कॉन्स्टेबल का नाम शशि भूषण सिंह है, जो BMP 5 पटना में तैनात हैं. शशि भूषण के अपहरण को लेकर उनके परिजनों ने रूपसपुर थाने में केस दर्ज कराया है, जिसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिहार एसटीएफ में 8 सालों तक पोस्टेड रहे शशि भूषण सिंह का बदमाशों ने शनिवार सुबह 7 से 9 बजे के बीच कथित रूप से अपहरण कर लिया. पटना के एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने इस खबर की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि रूपसपुर थाने की पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

शशि भूषण के परिजनों ने न्यूज़18 से बातचीत में बताया कि कॉन्स्टेबल शशि भूषण सिंह यहां महुआ बाग इलाके में मकान बनवा रहे हैं और वह मकान देखने के अलावा अपने मित्र को महुआ बाग में ही जमीन दिखाने के लिए गए थे. इस बीच बोलेरो पर सवार कुछ लोग वहां पहुंच गए और उसे अपने साथ ले गए. वहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बदमाशों ने कॉन्स्टेबल शशि सिंह को जबरन बोलेरो में बिठाया और उनकी बाइक को बोलेरो सवार दो लोग अपने साथ लेते गए.

शिकायत मिलने के बाद मौके पर पहुंची रूपसपुर थाने की पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला है, जिसमें बिना नंबर प्लेट वाली एक बोलेरो कार और कांस्टेबल शशि भूषण की बाइक पर कुछ लोग जाते दिखाई दे रहे हैं. पटना पुलिस अब इस बात का पता लगाने में जुटी है कि कॉन्स्टेबल को साथ ले जाने वाले लोग क्या उनके जान पहचान के थे या फिर उन्हें विश्वास में लेकर अगवा किया गया है.

राजधानी पटना में दिनदहाड़े पुलिस कांस्टेबल की इस किडनैपिंग के बाद कई सवाल खड़े होने लगे हैं. सबसे बड़ा सवाल यही है कि आज अगर पुलिस कॉन्स्टेबल सुरक्षित नहीं हैं, तब आम आदमी की क्या बिसात है.

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

7 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

15 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

16 घंटे ago