समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार में बढ़ेगा प्याज का उत्पादन, सरकार किसानों को देगी 50 प्रतिशत सब्सिडी

IMG 20220723 WA0098

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार में प्याज की बढ़ती खपत को देखते हुए सरकार ने इसके उत्पादन को बढ़ाने के लिए एक विशेष योजना तैयार की है. नीतीश कुमार की सरकार में बागवानी फसलों का उत्पादन बढ़ा है. राज्य सरकार फल से लेकर फूल, सब्जी और दूसरे बागवानी कार्यों के लिए प्रोत्साहन योजनाएं चला रही है. इन योजनाओं के जरिये किसानों को बागवानी फसलों की खेती के लिए इकाई लागत पर सब्सिडी दी जाती है, ताकि खेती में खर्च को कम करके मुनाफे को बढ़ाया जा सके.

ऑनलाइन आवेदन भी मांगे गये

इसी कड़ी राज्य कृषि विभाग और उद्यान निदेशालय की तरफ से किसानों को मगही पान, चाय के लिए पहले से ही 50 प्रतिशत तक की सब्सिडी दी जा रही थी. अब बिहार सरकार ने फैसला किया है कि प्याज की खेती के लिए भी 50 प्रतिशत तक की सब्सिडी दी जायेगी. इसके लिए कृषि विभाग द्वारा किसानों से ऑनलाइन आवेदन भी मांगे गये हैं.

IMG 20220728 WA0089

50 प्रतिशत तक सब्सिडी

बिहार कृषि विभाग, बागवानी निदेशालय की ओर से विशेष उद्यानिकी फसल योजना चलायी जा रही है. इस योजना के तहत चाय का क्षेत्र विस्तार, मगही पान का क्षेत्र विस्तार और प्याज का क्षेत्र विस्तार करने का लक्ष्य रखा गया है. जिसके तहत खेती की इकाई पर किसानों को 50 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जाएगी.

IMG 20220828 WA0028

इतना मिलेगा अनुदान

चाय की खेती के लिए 4 लाख 94 हजार प्रति हेक्टेयर पर 50% सब्सिडी यानी अधिकतम 2 लाख 47 हजार तक का आर्थिक अनुदान 75:25 के अनुपात में दो किस्त बनाकर ट्रांसफर किया जाएगा. मगही पान की खेती के लिए 70 हजार 500 प्रति 300 वर्गमीटर के लिए 50% तक सब्सिडी यानी इकाई लागत का अधिकतम 35,250 रुपये प्रति 300 वर्गमीटर अनुदान का प्रावधान है. प्याज की खेती के लिए 98 हजार की अधिकतम इकाई लागत पर 50% तक अनुदान यानी 49,000 रुपये का आर्थिक अनुदान दिया जाएगा.

Picsart 22 09 15 06 54 45 312

यहां करें आवेदन

बिहार राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विशेष उद्यानिकी फसल योजना के तहत आर्थिक अनुदान का लाभ लेने के लिये कृषि विभाग, उद्यान निदेशालय की ऑफिशियल वेबसाइट horticulture.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए नजदीकी जिले में सहायक निदेशक, उद्यान से संपर्क करके भी आर्थिक अनुदान का फायदा ले सकते हैं.

IMG 20211012 WA0017

JPCS3 01

IMG 20220915 WA0111

1 840x760 1

IMG 20220915 WA0001

IMG 20220331 WA0074

20201015 075150