बिहार में 18 हजार भिखारी आधार से जुड़े, 207 ने सरकारी सहायता से शुरू किया स्वरोजगार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समाज कल्याण विभाग बिहार में भीख मांगने की प्रथा के उन्मूलन के लिए सतत काम कर रही है. विभाग के मुताबिक बिहार में अभी तक 14 हजार भिखारियों को आधार से जोड़ा गया है. वहीं, 207 भिखारियों को स्वावलंबन योजना से जोड़ा गया है और इन्हें 10 हजार रुपया देकर रोजगार शुरू कराया गया है. इन सभी ने भीख मांगना छोड़ दिया है.

13 जिलों में शांति कुटीर की सुविधा होगी बहाल :

मुख्यमंत्री भिक्षावृति निवारण अभियान के तहत अब 13 जिलों में जल्द सेवा व शांति कुटीर की शुरुआत होगी. जहां शारीरिक रूप से विकलांग व घर से निकाले या लावारिस भिखारियों को मुफ्त में रहना, खाना व चिकित्सा की सुविधा दी जायेगी. इस योजना के तहत अभी 12 जिलों में शांति व सेवा कुटीर चल रहा है, जहां 600 भिखारी रहते है. जिनको लघु धंधों से जोड़ा जाता है.

अपने हुनर से आगे बढ़ रहे हैं :

भिखारी और असहाय लोग कुटीर में रह कर अपने हुनर से आगे बढ़ रहे है. जिससे समाज कल्याण विभाग को भी फायदा होता है. इनके द्वारा बनाये गये बैग का इस्तेमाल कई विभागों में हाेने लगा है. वहीं, अन्य तरह की सामग्री यानी, अचार, पापड़ को भी बना रहे है. जिसे बाजार तक पहुंचाया जाने लगा है.

इन जिलों में शुरू होंगे नया सेवा व शांति कुटीर :

अररिया, औरंगाबाद, गोपालगंज, जमुई, कटिहार, खगड़िया, किशनगंज, रोहतास, पूर्वी और पश्चिम चंपारण, समस्तीपुर, सीतामढ़ी एवं वैशाली.

हर कुटीर में 50 भिखारियों की रहने की है मुफ्त व्यवस्था :

हर कुटीर में 50 भिखारी रहते है, जो शारीरिक रूप से विकलांग, घर से निकाले, लावारिस होते है. इन्हें जिला प्रशासन के माध्यम से रेस्क्यूकिया जाता है. नये जिलों में कुटीर शुरू होने पर वहां भी जिला प्रशासन ऐसे भिखारियों को रेस्क्यू करेगी, ताकि वह भीख मांगने से दूर होकर खुद की जिंदगी काम करके जी सकें. पटना, गया, नालंदा, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, मुंगेर, दरभंगा, सहरसा, सारण एवं भागलपुर में कुल 12 सेवा और शांति कुटीर हैं.

बोले मंत्री :

बिहार भिक्षावृति से मुक्त हो. इसको लेकर मुख्यमंत्री की सोच के तहत काम किया जा रहा है. भिखारियों को स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है. उन्हें जागरूक करने के लिए हर स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है.

-मदन सहनी, मंत्री, समाज कल्याण विभाग

Avinash Roy

Recent Posts

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

6 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

11 घंटे ago

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

21 घंटे ago